लाइव न्यूज़ :

नाबालिग बेटी के साथ पिता ने किया रेप, विरोध करने पर अपहरण कर बिना कपड़ों के रखा बंधक बनाकर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 3, 2018 12:34 IST

दिल्ली में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने पत्नी के मरने के बाद 12 साल की नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है।

Open in App

दिल्ली में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने पत्नी के मरने के बाद 12 साल की नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। इतना ही नहीं जब बच्ची ने इसका विरोध किया तो उसका किडनैप करवाया और हरियाणा में बंधक बनाकर रखा। 

जिसके बाद खुद की बेटी के अपहरण होने की एफआईआर भी दर्ज भी करवा दी। इधर पुलिस भी बच्ची की तलाश में जुट गई। जिसके बाद इन्द्रपुरी थाना पुलिस ने बुधवार शाम को बच्ची को गुरुग्राम से सकुशल मुक्त कराने के बाद उससे पूछताछ की तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई।

जब पुलिस को बच्ची मिली तो उसने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ रेप किया, पिटाई की, इतना ही नहीं उसे गुरुग्राम के एक मकान में बिना कपड़ों के बंधक बनाकर रखा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

खबर के अनुसार पुलिस का कहना है कि  बच्ची अपने परिवार के साथ इन्द्रपुरी इलाके में रहती है। परिवार में सौलेली मां भी है। जबकि सगी मां की मौत बीमारी के चलते सालों पहले हो गई है। वहीं, उसका नशे का आदी है। इतना ही नहीं वह बीते कई दिनों से कई तरह की अश्लील हरकतें कर रहा था। एक दिन रात को आरोपी ने जबरन बेटी के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। 

आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद अक्सर आरोपी अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। बेटी विरोध करती तो पिता उसकी जमकर पिटाई करता।

ऐसे में पीड़ित बच्ची ने खुलकर पिता का विरोध शुरू कर दिया। विरोध बढ़ता देख आरोपी ने बेटी का अपहरण कर लिया और गुरुग्राम स्थित एक खाली मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। आरोपी ने पीड़ित बच्ची को बिना कपड़ों के रस्सी से बांध दिया, जिससे वह भाग न सके।  ॉफिलहाल बच्ची को नारी निकेतन भेज दिया गया है।

टॅग्स :रेपक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए