लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीवान जिले में दो लाख रुपये कर्ज के बदले नाबालिग लड़की से कर ली जबरन शादी, आरोपी गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 30, 2023 20:19 IST

कर्ज के दो लाख रुपए नहीं लौटा पाने के कारण कर्ज देने वाले महिला के रिश्तेदार ने उसकी 11 साल की बेटी से जबरन शादी रचा ली। युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी युवक जिसने कर्ज दिया था वह महिला का रिश्तेदार भी हैआरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैंशादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस ने की कार्रवाई

पटना:बिहार के सीवान जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला को अपनी गरीबी की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। कर्ज के दो लाख रुपये नहीं लौटा पाने के कारण कर्ज देने वाले महिला के रिश्तेदार ने उसकी 11 साल की बेटी से जबरन शादी रचा ली। युवक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। 

महिला की शिकायत पर पुलिस ने पहले तो कोई कार्रवाई नहीं की, लेकिन जब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मैरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बुच्ची देवी ने पास के गांव लक्ष्मीपुर में रहने वाले अपने रिश्तेदार महेंद्र पांडेय से कर्ज के तौर पर दो लाख रुपए लिए थे। 

काफी दिनों तक जब महिला कर्ज के पैसे वापस नहीं कर सकी तो कर्ज देने वाले युवक ने उसके ऊपर दवाब बनाना शुरू कर दिया। लाख कोशिशों के बावजूद गरीब महिला कर्ज के रुपये नहीं चुका पा रही थी। इसी बीच कर्ज देने वाले युवक ने महिला के सामने प्रस्ताव रखा कि वह उसकी बेटी को अपने पास रखकर पढ़ाना लिखाना चाहता है। जिसके बाद महिला ने अपनी 11 साल की बेटी को उसके पास छोड़ दिया। 

कर्ज में दिए रुपए वापस नहीं मिलता देख एक दिन 40 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की से जबरन शादी रचा ली। बच्ची की मां का कहना है कि वह चाहती है कि उसकी बेटी वापस घर लौट आए। वहीं नाबालिग लड़की का कहना है कि उसकी मां ने ही उसे महेंद्र पांडेय के पास छोड़कर चली गई है। 

लड़की ने बताया कि उसकी मां ने महेंद्र पांडेय से कर्ज लिया था। उधर, पहले से शादीशुदा और दो बच्चो के पिता महेंद्र पांडेय लगातार बयान बदल रहा है। आरोपी कहता है कि उससे लगती हुई है, जो भी सजा मिलेगी भुगत लेगा। वहीं लड़की की मां को फोन कर धमकी देता है कि उसने बात बढ़ाई तो अंजाम बुरा होगा। 

आरोपी युवक रिश्ते में लड़की का चाचा लगता है। काफी कोशिशों के बावजूद जब आरोपी महेंद्र पांडेय बच्ची को वापस नहीं किया तो नाबालिग लड़की की मां बुच्ची देवी ने मैरवा थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पहले तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन बाद में जब शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने छापेमारी कर नाबालिग बच्ची को महेंद्र पांडेय के चंगुल से मुक्त कराया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। 

टॅग्स :सिवानबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए