लाइव न्यूज़ :

बिहार के भागलपुर जिले में एक 8वीं कक्षा की छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था शिक्षक, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2025 20:25 IST

ग्रामीणों ने शिक्षक तरुण कुमार को एक आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद विद्यालय में जमकर हंगामा हुआ। 

Open in App

पटना: बिहार में भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय में एक शिक्षक ने स्कूल के अंदर ही तमाम मर्यादा को तोड़ दिया। ग्रामीणों ने शिक्षक तरुण कुमार को एक आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। जिसके बाद विद्यालय में जमकर हंगामा हुआ। 

शिक्षक को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में लिया और पंचायत भवन लेकर गए। कुछ लोग शिक्षक को सजा देने पर उतारू हो गए, लेकिन अन्य लोगों ने रोका। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शिक्षक को पुलिस अपने साथ लेकर थाने गई।

दरअसल, गोराडीह के गंगा करहरिया स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षक तरुण कुमार को आठवीं क्लास की छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शिक्षक को बंधक बनाकर जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शिक्षक को लेकर साथ जाने लगी। जिसका विरोध ग्रामीणों ने किया। 

इस दौरान शिक्षक तरुण कुमार ने कैमरे के सामने अपनी गलती को कबूला। आरोपी शिक्षक तरुण कुमार ने ग्रामीणों के सामने बताया कि स्कूल की एक लड़की से उसे प्रेम हो गया था। वो उसके अभिभावक के पास भी जाकर यह प्रस्ताव रखे थे कि वो उनकी बेटी से शादी करना चाहता है। 

इधर, ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने कहा कि एक नाबालिग छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर शिक्षक ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंक लगाया है। क्या वो स्कूल को मैरिज ब्यूरो समझ बैठे थे? ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षक को छात्रा के साथ बाथरूम में गलत हालत में रंगे हाथों पकड़ा गया है। घटना के बाद विद्यालय का पठन पाठन भी प्रभावित हो गया है। 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक तथा सभी शिक्षकों ने कहा कि इस घटना को लेकर हम लोग काफी शर्मसार हैं। वहीं कुछ ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया कि उनकी जानकारी में सब कुछ हो रहा था फिर भी वह शिक्षक को संरक्षण दे रहे थे। 

प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार ऋषि देव ने बताया कि छात्रा के बैग से मोबाइल बरामद हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलने पर शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। तत्काल शिक्षक को थाना में रखा गया है।

टॅग्स :बिहारभागलपुरक्राइमएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली