लाइव न्यूज़ :

बिहार में निकाह का झांसा देकर मौलवी करता रहा यौन शोषण, मुकरने पर पीड़िता ने दर्ज कराई FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2020 17:27 IST

पीड़िता का कहना है कि उसने निकाह का झांसा देकर पहली बार यौन संबंध स्थापित किया और उसके बाद जबरन दुष्कर्म करता रहा.

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता के पिता ने जब मुखिया पति से इसकी शिकायत की तो उसे भगा दिया गया.जब कहीं से मदद न मिली तो आखिरकार पीड़िता ने रविवार की देर शाम महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई.

पटना: बिहार के मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना इलाके के झिटकिया गांव में पीड़िता ने स्थानीय मस्जिद के एक के मौलवी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उसका आरोप है कि निकाह का झांसा देकर उसके साथ मौलवी ने तीन-तीन बार दुष्कर्म किया. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता ने महिला थाने में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसके मुताबिक सिंहेश्वर थाना इलाके की एक मस्जिद के मौलवी ने उसके साथ पहली बार 4 दिसंबर को उसके घर पर दुष्कर्म किया. फिर 30 दिसंबर को दूसरी बात दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.

इस दौरान मौलवी ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया और जुबान खोलने पर उसे वायरल कर देने की धमकी दी. पीड़िता का कहना है कि 24 मई को लॉकडाउन के बीच उसके साथ मस्जिद में फिर से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया.

पीड़िता का कहना है कि उसने निकाह का झांसा देकर पहली बार यौन संबंध स्थापित किया और उसके बाद जबरन दुष्कर्म करता रहा. वहीं, पीड़िता के पिता ने जब मुखिया पति से इसकी शिकायत की तो उसे भगा दिया गया. जिसके बाद आखिरकार पीड़िता ने रविवार की देर शाम महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई.

महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने बताया है कि वह इस मामले की जांच कर रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी. बताया जाता है कि जिस मौलवी पर दुष्कर्म का आरोप लगा है वह स्थानीय मस्जिद में नमाज पढाता है.

टॅग्स :बिहारमधेपुरारेपकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला