लाइव न्यूज़ :

बिहार में अपराधियों ने अधिवक्ता के घर में घुसकर जमीन कारोबारी सहित 5 लोगों को मारी गोली, 3 की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 22, 2023 15:52 IST

अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत 5 लोगों को शुक्रवार की देर शाम गोली मार दी। इस घटना में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना नगर थाना क्षेत्र के लकड़ीढाई मारवाड़ी हाईस्कूल के सामने अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डालर के घर में घटीबेखौफ अपराधियों ने अधिवक्ता के घर घुसकर में जमीन कारोबारी आशुतोष शाही पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दीइस मामले की जांच में विशेष टीम जुटी है, पुलिस ने 6 स्पेशल टीम का गठन किया है

पटना: बिहार एकबार फिर से बेखौफ अपराधियों के तांडव से थर्राने लगा है। आपराधिक घटनाओं में हुए इजाफे से लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हो गए हैं। कोई ऐसा दिन नही बीत रहा है, जब बेखौफ अपराधी आपराधिक घटनाओं को अंजाम नही दे रहे हों। हत्या, बलात्कार और बैंक लूट के घटना तो सामान्य सी बात हो गई है।

इसी कड़ी में बेलगाम अपराधियों ने मुजफ्फरपुर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत 5 लोगों को शुक्रवार की देर शाम गोली मार दी। इस घटना में प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के लकड़ीढाई मारवाड़ी हाईस्कूल के सामने अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डालर के घर में घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेखौफ अपराधियों ने अधिवक्ता के घर घुसकर में जमीन कारोबारी आशुतोष शाही पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस मामले की जांच में विशेष टीम जुटी है। पुलिस ने 6 स्पेशल टीम का गठन किया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झड़प के दौरान गार्ड और अपराधियों के बीच 5 मिनट तक भिड़ंत हुई। 

वहीं घटना के बाद सभी टीम अलग-अलग छापेमारी कर रही है। एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि पटना, मुजफ्फरपुर समेत अन्य सीमावर्ती इलाके में छापेमारी चल रही है। घटनास्थल पर पुलिस और एफएसएल की टीम जांच कर रही है। घटनास्थल से मिले खोखा, कारतूस और ब्लड सैंपल की जांच कराई जा रही है। 

प्रारंभिक सूचना के आधार पर शुक्रवार की देर रात शहर के बेला, मिठनपुरा, छाता चौक समेत कई इलाकों में छापेमारी की गई। इसमें शहर के एक बड़े प्रापर्टी डीलर समेत चार लोगों को विशेष टीम ने हिरासत में लिया है। इन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर मोबाइल सर्विलांस की टीम घटनास्थल के समीप का टावर डंपिंग कर संदिग्ध नंबरों की पहचान कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हेलमेट पहनकर अपराधी आए थे। 

इस घटना में आशुतोष और उनके बॉडीगार्ड निजामुद्दीन की मौत हो गई थी। जबकि, बॉडीगार्ड राहुल ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डॉलर और तीसरे बॉडीगार्ड का इलाज अभी भी जारी है। इसमें ओंकार नाथ सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से 20 से अधिक खोखा बरामद किया गया है, जो संभवत: 9 एमएम पिस्टल का बताया जा रहा है। 

बताया जा रहा कि जमीन कारोबारी आशुतोष शाही एक मुकदमे के संबंध में अधिवक्ता सैयद कासिम हुसैन उर्फ डालर से परामर्श लेने उनके घर पर पहुंचे थे। अपराधियों का मुख्य टारगेट आशुतोष शाही थे। अपराधियों ने ऑटोमेटिक पिस्टल से घर के अंदर और बाहर लगभग 30 राउंड फायरिंग की थी।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहारBihar Policeहत्याक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए