लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने आये लोगों ने पुलिस पर किया हमला, 2 घायल

By भाषा | Updated: May 22, 2020 18:13 IST

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को थाना हुजूरपुर अन्तर्गत कटका मरौठा गांव में लॉकडाउन के दौरान शांति व्यवस्था के लिए मस्जिद के पास पुलिस बल की तैनाती थी।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना पर अतिरिक्त बल भेजकर शान्ति व्यवस्था कायम की गई तथा हमला करने वाले नौ पुरुषों तथा चार महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बहराइचउत्तर प्रदेश में बहराइच जिले की एक मस्जिद में एकत्र होकर अलविदा (रमजान महीने के आखिरी शुक्रवार) की नमाज पढ़ने से रोकने पर कुछ महिलाओं सहित कई लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया जिससे दो पुलिसकर्मी घायल हो गये हैं। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में चार महिलाओं सहित कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को थाना हुजूरपुर अन्तर्गत कटका मरौठा गांव में लॉकडाउन के दौरान शांति व्यवस्था के लिए मस्जिद के पास पुलिस बल की तैनाती थी। उन्होंने बताया कि इस दौरान मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एकत्र हुए 15-20 लोगों को नमाज पढ़ने से मना करने और नाम नोट करने को लेकर पुलिसकर्मियों और लोगों के बीच कहासुनी हो गयी।

उन्होंने बताया कि वहां एकत्र लोगों और कुछ महिलाओं ने आरक्षियों पर हमला कर दिया जिससे दो पुलिसकर्मियों प्रवेश कुमार और विनय कुमार को चोट आईं हैं। सूचना पर अतिरिक्त बल भेजकर शान्ति व्यवस्था कायम की गई तथा हमला करने वाले नौ पुरुषों तथा चार महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत रमजान के शुक्रवार को अलविदा की नमाज अपने-अपने घरों में पढ़ने और सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत दी गई थी। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लॉकडाउन एवं सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की थी।

एसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नमाज के लिए एकत्र होने और पुलिस पर हमले के लिए भड़काने वाले तत्वों की भी तलाश की जा रही है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबहराइचकेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला