लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद एनकाउंटर: अस्पताल लाई गई आरोपियों की लाशें, HC ने इस तारीख तक दिया है शवों को सुरक्षित रखने का आदेश

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 10, 2019 11:20 IST

आरोपियों के शवों को हैदराबाद के ही महबूबनगर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से गांधी अस्पताल में लाया गया है।

Open in App

हैदराबाद की महिला पशुचिकित्सक को रेप के बाद जलाकर मार डालने के चारों आरोपियों के एनकाउंटर के बाद उनके शवों को उच्च न्यायालय के आदेश के मुताबिक,  अस्पताल ले आया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, आरोपियों के शवों को हैदराबाद के ही महबूबनगर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से गांधी अस्पताल में लाया गया है। इस मामले में उच्च न्यायाल ने आरोपियों के शवों को 13 दिसंबर तक बचाकर रखने का आदेश दिया था। 

बता दें कि मामले को लेकर तेलंगाना सरकार ने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने गठित किया है। इस दल ने सोमवार (9 दिसंबर) से जांच शुरू कर दी है। जांच के मद्देनजर ही हाईकोर्ट ने आरोपियों के शवों को 13 दिसंबर तक के लिए सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। 

तेलंगाना हाईकोर्ट में मामले मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले को लेकर कहा था कि अगर महबूबनगर के सरकारी अस्पताल में शवों को 13 दिसंबर तक सुरक्षित रखने की व्यवस्था न हो तो उन्हें हैदराबाद में सरकार द्वारा संचालित गांधी अस्पताल में स्थानांतरित किया जा सकता है। 

6 दिसंबर को तड़के कथित मुठभेड़ में मारे गए आरोपियों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद से महबूबनगर के सरकारी अस्पताल में ही रखे हुए थे। 

मामले को लेकर दो जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं। 12 दिसंबर को हाईकोर्ट मामले की सुनवाई करेगा। छह दिसंबर को हाईकोर्ट ने आरोपियों के शवों को नौ दिसंबर की रात आठ बजे कर सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था। उधर, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की टीम ने कथित मुठभेड़ घायल हुए दो पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए हैं। 

अदालत ने मामले की सुनवाई के दौरान यह भी पूछा था मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई या नहीं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के मुताबिक, मुठभेड़ में शामिल सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की जरूरत होती है। 

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :हैदराबाद रेप केसहैदराबादरेपगैंगरेपहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर