लाइव न्यूज़ :

Hyderabad News: पति से लड़ाई से नाराज पत्नी ने बेटे को दिया जहर, खुद भी की आत्महत्या

By अंजली चौहान | Updated: January 10, 2026 13:44 IST

Hyderabad News: महिला की पहचान 27 वर्षीय सुषमा के रूप में हुई है, जिनकी शादी चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंथ रेड्डी से हुई थी। दंपति का एक 10 महीने का बेटा है, जिसका नाम यशवर्धन रेड्डी है।

Open in App

Hyderabad News:हैदराबाद में एक दुखद घटना ने पूरे परिवार को बर्बाद कर दिया। जहां एक महिला ने पति से लड़ाई के बाद आत्महत्या कर ली और साथ में बेटे को भी मार डाला। पुलिस का कहना है कि एक 27 साल की महिला ने कथित तौर पर अपने 10 महीने के बेटे को ज़हर देकर मार डाला और बाद में पारिवारिक झगड़ों के चलते खुद भी आत्महत्या कर ली।

महिला, सुषमा, ने चार साल पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट यशवंत रेड्डी से शादी की थी। इस कपल का एक 10 महीने का बेटा था, यशवर्धन रेड्डी। परिवार वालों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़े चल रहे थे।

एक फंक्शन के लिए शॉपिंग के बहाने सुषमा अपनी मां ललिता के घर गई। वहां जाकर वह दूसरे कमरे में गई, कथित तौर पर अपने छोटे बेटे को जहर दिया और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली।

रात करीब 9:30 बजे, यशवंत रेड्डी अपना काम खत्म करके घर लौटे और देखा कि बेडरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। दरवाजा तोड़ने के बाद, उन्होंने अपनी पत्नी और बेटे को मृत पाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

अपनी बेटी और पोते को मृत देखकर ललिता यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और कथित तौर पर उन्होंने भी आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची, मामला दर्ज किया और घटना की जांच कर रही है।

टॅग्स :हैदराबादआत्महत्या प्रयासPoliceमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज