लाइव न्यूज़ :

मानसिक तनाव ग्रस्त पति ने पत्नी -बेटी की चाकू मारकर हत्या की, खुद को भी घायल किया

By बृजेश परमार | Updated: March 29, 2023 18:41 IST

घटना को अंजाम देने वाले उंकारलाल के बारे में पुलिस को पड़ोसी एवं रिश्तेदारों से प्राथमिक जानकारी मिली है कि उसने 2 वर्ष पूर्व आलू खरीदकर भाव बढने के फेर में स्टाक किया था। इसके लिए उसने कई लोगों से उधारी भी ली थी।

Open in App
ठळक मुद्दे गांव के चौकीदार एवं आरोपी के भाई ने पुलिस को सूचना दीआरोपी ने दोनों की हत्या करने के बाद खुद को भी चाकू घोंप कर गंभीर घायल कर लियाउंकारलाल का 22 बीघा जमीन को लेकर उसके भाइयों से विवाद चल रहा था

उज्जैन: धंधे में नुकसान के मानसिक तनाव के कारण नरवर थाना अंतर्गत टंकारिया गांव के निवासी उंकारलाल नरवरिया (42 वर्ष) ने ने पत्नी ताराबाई (35 वर्ष) की विवाद के चलते चाकू मार कर हत्या कर दी। बीच बचाव में आई बेटी रवीना 12 वर्ष की भी चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक ने स्वयं को भी चाकू मार कर गंभीर घायल कर लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा था जहां से डाक्टरों ने उसे इंदौर रैफर कर दिया।

एसडीओपी मुख्यालय संतोष कुमार कौल के अनुसार गांव के चौकीदार एवं आरोपी के भाई ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसके भाई के घर बुधवार सुबह पड़ोसी गए थे। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया तो उसे बुलाया गया। घर के अंदर जाने पर उंकारलाल गंभीर घायल पड़ा था। उसकी 12 वर्षीय बेटी रवीना और पत्नी ताराबाई की लाश घर में पड़ी थी। उसके दोनों भतीजे अंकित 15 एवं मोहित 10 वर्ष पास के कमरे में अंदर से दरवाजा लगाकर बंद थे।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम यहां पहुंची और घायल उंकारलाल को उपचार के लिये अस्पताल पहुंचाया। घायल उंकारलाल के बारे में पुलिस को पड़ोसी एवं रिश्तेदारों से प्राथमिक जानकारी मिली है कि उसने 2 वर्ष पूर्व आलू खरीदकर भाव बढने के फेर में स्टाक किया था। इसके लिए उसने कई लोगों से उधारी भी ली थी। स्टाक होने और बाजार का कर्जा होने के चलते वह निरंतर मानसिक तनाव में चल रहा था। उसने गांव एवं रिश्तेदारों के यहां भी जाना आना कम कर दिया था। यहां तक की वह गांव की दुकान पर सामान खरीदने भी नहीं जाता था और न ही किसी से बातचीत ही करता था। उसकी पत्नी ही यह काम करती थी।

मंगलवार –बुधवार उंकारलाल एवं उसकी पत्नी ताराबाई के बीच विवाद हुआ था। इसमें बीच बचाव करने उनकी पुत्री रवीना पहुंची थी । विवाद में उंकारलाल ने पत्नी एवं बेटी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी, इसी दौरान उसके बेटे आए तो उसने उन्हे भी कहा की भाग जाओं नहीं तो तुम्हे भी मार दूंगा। इस पर दोनों लड़के पास के कमरे में गए और डर कर अंदर से सांकल लगा ली। आरोपी ने दोनों की हत्या करने के बाद खुद को भी चाकू घोंप कर गंभीर घायल कर लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सिपूर्द किए हैं। उंकारलाल के विरूद्ध पुलिस ने भादवि की धारा 302 में हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। मृतका ताराबाई के भाई सुरेश निवासी दतोत्तर ने पुलिस को बताया कि उंकारलाल का 22 बीघा जमीन को लेकर उसके भाइयों से विवाद चल रहा था।

टॅग्स :उज्जैनमध्य प्रदेशMadhya Pradesh Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!