लाइव न्यूज़ :

पत्नी पर दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था पति, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जांच शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2023 18:59 IST

शादी की पहली वर्षगांठ थाने पहुंची महिला ने अपने पति एवं ससुर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। जक्कनपुर थाने में जाकर महिला ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। अब पति दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने पति-ससुर पर लगाए गंभीर आरोपपति पर आरोप- दोस्त के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनायाशिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पटना: बिहार की राजधानी पटना में पति-पत्नी और ससुर-बहु के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने थाने में आकर अपने पति और ससुर के खिलाफ यह कह कर शिकायत दर्ज करवाई है कि उसका पति उसे अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है। जब वह इस बात की शिकायत ससुर से करती है तो ससुर भी गलत-गलत इशारे करता है।

अपनी शादी की पहली वर्षगांठ थाने पहुंची महिला ने अपने पति एवं ससुर के खिलाफ ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं जिसे सुनकर विश्वास कर पाना मुश्किल है। जक्कनपुर थाने में जाकर महिला ने बताया कि एक साल पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के 1-2 महिने तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन तीसरे महीने से उसका पति उसे खूब मारने पीटने लगा।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नशे की हालत में जो भी सामने मिल जाता है उसी से पति मारने पीटने लगता है। लेकिन हद तो तब हो गयी जब एक दिन वो मेरे पास आया और कहने लगा किमेरा दोस्त तुम्हे पसंद करता है तो तुम उसके पास चली जाओ। बदले में मैं उसकी पत्नी अपने पास ले आऊंगा। दोस्त की बीबी मुझे पसंद है। इसलिए तुम मेरे दोस्त का कहना मानो, जिससे कि दोस्त की बीबी मेरे साथ रोमांस कर सके। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पति कहता है कि ये लेटेस्ट ट्रेंड है। तुम्हें ये करना चाहिए। 

महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पति की शिकायत जब अपने ससुर से की तो वह भी अपने बेटे की तरह बहकी-बहकी बातें करने लगा। महिला ने आगे बताया कि जब मैने ससुर की इस तरह की बातों का विरोध किया तो मुझे मारपीट कर घर से भगा दिया। महिला ने बताया कि इस बात की शिकायत कई बार किया है, लेकिन करवाई नहीं हुई। मामले को संज्ञान में लेकर जक्कनपुर थानाध्यक्ष ने मामले में जल्द करवाई के लिए छानबीन शुरू कर दी है।

टॅग्स :बिहारयौन उत्पीड़नक्राइमBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो