लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गर्भवती पत्नी के सामने पति की हत्या

By भाषा | Updated: August 28, 2020 21:04 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपी भाइयों धीरज अरोड़ा (29) और राकेश अरोड़ा को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अपने लापता बच्चे के बारे में पूछताछ की तो वे उग्र हो गये और लोहे की छड़ से मीणा पर हमला कर दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में नशे में धुत दो भाइयों ने एक व्यक्ति की उसकी गर्भवती पत्नी के सामने लोहे की छड़ से कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 40 वर्षीय ट्रक चालक कृष्ण कुमार मीणा अपने लापता बेटे की तलाश करते हुए इन लोगों के पास पहुंचा था। उन्होंने बताया कि मीणा के सिर में गंभीर चोट आई थी और यहां सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी भाइयों धीरज अरोड़ा (29) और राकेश अरोड़ा को इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों ओखला औद्योगिक क्षेत्र में संचालित ग्रामीण सेवा के चालक हैं। पुलिस ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने लापता बच्चे का पुल प्रह्लादपुर इलाके से पता लगा लिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना बृहस्पतिवार की रात मां आनंद मई मार्ग पर उस समय हुई जब पप्पी देवी और उनके पति अपने सात वर्षीय बेटे राहुल की तलाश कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जब महिला के पति ने वहां खड़े इन दो लोगों से अपने लापता बच्चे के बारे में पूछताछ की तो वे उग्र हो गये और लोहे की छड़ से मीणा पर हमला कर दिया। पप्पी देवी के मदद के लिए चिल्लाने के बाद ये दोनों उसके पति को खून से लथपथ छोड़कर वहां से भाग गये।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) आर पी मीणा ने बताया, ‘‘जब हमारी टीम मां आनंद मई मार्ग पर गश्त कर रही थी तो उन्होंने होंडा शोरूम चौक के निकट एक गर्भवती महिला को देखा। वह सड़क पर घायल पड़े अपने पति की मदद के लिए चिल्ला रही थी। तब तक लोग भी वहां एकत्र हो गये और हमारे कर्मी उन्हें तुरंत एक निकटवर्ती अस्पताल ले गये।’’ उन्होंने बताया कि इसके बाद पप्पी देवी ने पुलिस को घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि महिला के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला