शख्स ने प्रग्नेंट पत्नी की गोली मारकर की हत्या, 6 साल पहले की थी लव मैरिज 

By IANS | Published: February 3, 2018 04:35 PM2018-02-03T16:35:17+5:302018-02-03T16:36:46+5:30

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले हांडा कॉलोनी में 2 फरवरी को सुधीर गुप्ता ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपनी गर्भवती पत्नी कंचन को गोली मार दी।

Husband killed pregnant wife after 6 year of love marriage in up Shahjahanpur | शख्स ने प्रग्नेंट पत्नी की गोली मारकर की हत्या, 6 साल पहले की थी लव मैरिज 

शख्स ने प्रग्नेंट पत्नी की गोली मारकर की हत्या, 6 साल पहले की थी लव मैरिज 

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में थाना रौजा क्षेत्र की हांडा कॉलोनी में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। 

पुलिस उपाधीक्षक सदर अरुण चंद्र ने बताया, "हांडा कॉलोनी में शुक्रवार 2 फरवरी सुबह सुधीर गुप्ता ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से अपनी गर्भवती पत्नी कंचन (27) को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है। मृतका ने छह साल पूर्व प्रेम विवाह किया था।' 

उन्होंने बताया, "मृतका के पिता दिनेश गुप्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पति को बंदूक सहित गिरफ्तार कर लिया गया और शव को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया गया है।"

Web Title: Husband killed pregnant wife after 6 year of love marriage in up Shahjahanpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे