लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: बाप-भाई ने की थी युवती की हत्या, मां ने लाश से उतारे थे कपड़े ताकि रेप लगे

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 6, 2018 16:20 IST

गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में हत्या को रेप और मर्डर का घरवालों ने दिया रूप, मां ने निभाई अहम भूमिका।

Open in App

गाजियाबाद भोजपुर थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। भोजपुर थाना क्षेत्र में एक जनवरी को खेत में एक नाबालिक लड़की का अर्धनग्न हालत में शव बरामद हुआ था। परिजनों का कहना था कि लड़की को रेप के बाद हत्‍या कर खेत में फेंका गया था। पुलिस की छानबीन में पता चला कि ये ऑनर किलिंग का मामला है। पुलिस ने जब  पिता से पूछताछ की तो इस दौरान पिता ने पुलिस के सामने बेटी की हत्‍या का जुर्म कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग की हत्या के आरोप में उसी के मां-बाप और भाई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार परिवार वालों ने ही 1 जनवरी को लड़की की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था और उसके कपड़ों से छेड़छाड़ कर रेप जैसे हालात बनाने की कोशिश की थी। पुलिस ने कहा है कि किसी अन्य समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते नाबालिग लड़की की हत्या को अंजाम दिया गया था। शुरुआती जांच में पुलिस को गन्ने के खेत में काम करने वाले मजदूर राहुल पर शक था लेकिन स्थानीय पुलिस जब विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी तो पुलिस को इस हत्याकांड में पिता की बातों में विरोधाभास का अहसास हुआ। 

मृतका के पिता ने बताया है कि उन्‍होंने ही बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या की थी। उन्‍हें शक था कि उनकी बेटी राहुल नाम के एक लड़के से प्रेम करती है। उन्‍हें डर था कि कहीं उनकी बेटी अपने प्रेमी राहुल के साथ भाग न जाए, जिससे उनकी समाज में काफी बदनामी होगी। इसी वजह से झूठी शान को बचाने के लिए माता-पिता व भाई ने मिलकर पहले लड़की को मौत के घाट उतारा और फिर गांव में ही गन्ने के खेत मे शव को फेंक दिया। फिर मां ने वारदात को रेप के बाद हत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसकी सलवार उतार दी थी। 

मामले में पुलिस ने पिता नानक, माता माया, भाई प्रीतम और भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टॅग्स :ऑनर किलिंगउत्तर प्रदेश समाचारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए