लाइव न्यूज़ :

ऑनर किलिंग: बिहार में विवाहिता का गला रेतकर घरवालों ने कर दी हत्या, वजह जानकर इंसानित पर उठ जाएगा भरोसा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2018 21:00 IST

बताया जाता है कि इसकी भनक पुलिस को लगी जिसके बाद घर का ताला तोडकर शव को बरामद किया। चरपोखरी थाने की पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App

पटना,12 अक्टूबर: बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गडहनी बाजार स्थित महाजन टोला मुहल्ले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। घरवालों के मना करने के बाद भी शादी करने पर एक युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद परिजन शव छोड़ कर घर में ताला बंद कर भाग निकले।  बताया जाता है कि इसकी भनक पुलिस को लगी जिसके बाद घर का ताला तोडकर शव को बरामद किया। चरपोखरी थाने की पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृत रेखा कुमारी उर्फ पुतुल कुमारी गड़हनी बाजार के महाजन टोला निवासी मुन्ना साह की बेटी थी। उसने चार दिन पहले युवती ने सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के एक गांव के लडके से कोर्ट में शादी की थी जो परिवार को नागवार गुजरा। घर वाले लडकी को मनाकर अपने घर ले आये और गुरुवार की देर शाम उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। 

हालांकि, चरपोखरी के थानाध्यक्ष विश्वजीत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। लडकी के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गडहनी थाना क्षेत्र के महाजन टोला निवासी मुन्ना साह की पुत्री रेखा कुमारी उर्फ पुतुल कुमारी ने चार दिन पहले पीरो कोर्ट में शादी रचाई थी। लडकी का सिकरहट्टा के एक लडके के साथ कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

लड़की के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। इधर लडकी के पिता व मां ने शादी के बाद उसे बहला कर घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। रेखा शादी के बाद अपने घर कैसे आई यह एक अहम सवाल है? आखिर जब परिजन से नाराज होकर युवती ने शादी रचाई तो चार दिनो में ही वह मायके कैसे आई? यह लडके से पूछताछ के बाद ही राज खुल पायेगा। फिलहाल पुलिस मृतका के पिता से पूछताछ कर रही है। पुलिस लडके की तलाश कर रही है। 

टॅग्स :ऑनर किलिंगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला