लाइव न्यूज़ :

हिंगणाः कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में लगी भीषण, 5 मजदूरों की मौत, 6 मजदूर गंभीर रूप से घायल

By फहीम ख़ान | Updated: April 24, 2023 19:46 IST

कंपनी एरोमा हर्ब्स फैक्टरी के पास में स्थित है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब फैक्टरी में आग लगी, तभी दो धमाके सुनाई दिए थे.

Open in App
ठळक मुद्देफैक्टरी में सिलेंडर के फटने की वजह से यह धमाका हुआ होगा.हिंगणा एमआईडीसी सहित आस -पास के दर्जनों दमकल वाहनों की आग पर काबू पाने के लिए मदद ली जा रही थी.हालत बेहद खराब होने की वजह से मृतक मजदूरों की पहचान कराने में दिक्कतें पेश आ रही है. 

नागपुरः सोमवार को एमआईडीसी हिंगणा के सोनेगांव निपानी में स्थित कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में भीषण आग लगी. इस घटना में कंपनी के भीतर काम कर रहे 5 मजदूरों की बुरी तरह झुलस कर मौत हो गई. वहीं 5-6 मजदूर इस हादसे में गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है. हादसा सुबह 11 बजे दौरान हुआ है. 

 

यह कंपनी एरोमा हर्ब्स फैक्टरी के पास में स्थित है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब फैक्टरी में आग लगी, तभी दो धमाके सुनाई दिए थे. अंदेशा जताया जा रहा है कि फैक्टरी में सिलेंडर के फटने की वजह से यह धमाका हुआ होगा.

हालांकि खबर लिखे जाने तक नागपुर शहर, हिंगणा एमआईडीसी सहित आस -पास के दर्जनों दमकल वाहनों की आग पर काबू पाने के लिए मदद ली जा रही थी. आग में झुलसने वालों की हालत बेहद खराब होने की वजह से मृतक मजदूरों की पहचान कराने में दिक्कतें पेश आ रही है. 

उपमुख्यमंत्री फड़नवीस ने जताया दुख

हिंगणा एमआईडीसी के सोनेगांव निपाणी में स्थित कटारिया एग्रो प्रा. लि. कंपनी में लगी आग में हुई कामगारों की मौत पर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने दुख जताया है. उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि उन्होंने नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर को इस मामले में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य करने और जख्मी कामगारों को बेहतर उपचार दिलाने के निर्देश भी दिए हैं.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनागपुरमहाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई