लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश: छात्र ने सहपाठियों पर फेंका तेजाब, तीन छात्राओं समेत चार झुलसे

By भाषा | Updated: February 23, 2020 04:08 IST

पुलिस ने बताया कि स्कूल वार्षिक व्यावहारिक परीक्षा के कारण शाम को खुला हुआ था। नौवीं कक्षा के पीड़ित छात्र ने बताया कि स्कूल बंद होने से कुछ ही देर पहले वरिष्ठ छात्र विज्ञान प्रयोगशाला से बाहर आया और उसने एक बीकर से उस पर तेजाब फेंक दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे10वीं कक्षा के एक छात्र ने चार सहपाठियों पर कथित रूप से तेजाब फेंक दिया।हादसे में तीन छात्राएं और नौवीं कक्षा का एक छात्र तेजाब हमले के कारण झुलस गए।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने तीन लड़कियों समेत चार सहपाठियों पर शनिवार को कथित रूप से तेजाब फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना उत्पुर के एक स्कूल में शाम को हुई। पुलिस ने बताया कि दसवीं कक्षा की तीन छात्राएं और नौवीं कक्षा का एक छात्र तेजाब हमले के कारण झुलस गए।

उन्होंने बताया कि हमलावर घटना के बाद फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि स्कूल वार्षिक व्यावहारिक परीक्षा के कारण शाम को खुला हुआ था। नौवीं कक्षा के पीड़ित छात्र ने बताया कि स्कूल बंद होने से कुछ ही देर पहले वरिष्ठ छात्र विज्ञान प्रयोगशाला से बाहर आया और उसने एक बीकर से उस पर तेजाब फेंक दिया।

उसने बताया कि वह घटना के समय कक्षा के बाहर तीन लड़कियों के साथ बैठा था और कुछ तेजाब उन लड़कियों पर भी गिर गया। हमीरपुर के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक पुलिस दल को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभी तक पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है और वे सोशल मीडिया पर मौजूद खबरों के आधार पर कार्रवाई कर रहे हैं।

एसपी ने बताया कि चार छात्र मामूली रूप से झुलस गए हैं और एक स्थानीय क्लीनिक में उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य ने हमले की पुष्टि की है लेकिन उन्होंने और कोई जानकारी नहीं दी। 

टॅग्स :हिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह