लाइव न्यूज़ :

हेड कॉन्स्टेबल सहित 4 लोग हनी ट्रैपिंग केस में गिरफ्तार, महिला दोस्त के सहारे ऐसे फांसते थे लोगों को अपने जाल में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2019 19:00 IST

गैंग की महिला अमीर लोगों को फंसाती थी। उसके बाद उन लोगों को अपनी तस्वीरें भेज कर दोस्ती बढाती थी। गिरोह के लोग महिला के साथ पीड़ितों की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लेते थे और बाद में ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एनसीआर में हेड कॉन्स्टेबल सहित चार लोगों को पुलिस ने हनी ट्रैपिंग के केस में गिरफ्तार किया।महिला पीड़ितों को वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करती थी और मोटी रकम वसूल करती थी।

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार(17 अप्रैल) को पीएसी हेड कॉन्स्टेबल सहित चार लोगों को पुलिस ने हनी ट्रैपिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। यह गैंग मिलकर अमीर लोगों को तलाश कर उन्हें हनी  ट्रैप में फंसाता था और उनसे लाखों रुपये वसूल करता था।

गिरोह इस तरीके से लोगों को बनाता था अपना शिकार 

आरोपियों की पहचान गिरोह का सरगना विजय सिंह चीमा (45), अरुण कुमार (33) उनकी लीव-इन पार्टनर सीमा सिरोही (35) और पुष्पेन्द्र नारायण (32) के तौर पर हुई है। पुलिस के वरिष्ठ अधीक्षक वैभव कृष्णा ने बताया कि महिला अमीर लोगों को फंसाती थी। उसके बाद उन लोगों को अपनी तस्वीरें भेज कर दोस्ती बढ़ाती थी। मेलजोल बढ़ने पर वह पीड़ितों को घर बुलाती थी और गिरोह के लोग महिला के साथ पीड़ितों की आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लेते थे। महिला पीड़ितों को वीडियो दिखा कर ब्लैकमेल करती थी और मोटी रकम वसूल करती थी।

पुलिस ने आरोपियों से वसूली मोटी रकम

पुलिस ने आरोपियों से करीब तीन लाख रुपये, आइडी और सेंट्रो कार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों  के खिलाफ दादरी पुलिस स्टेशन में धारा 384 (जबरन वसूली की सजा),  389 (जबरन वसूली करने के लिए किसी व्यक्ति को अपराध का आरोप लगाने के भय में डालना), 171(कपटपूर्ण आशय से लोक सेवक के उपयोग की पोशाक पहनना या निशानी को धारण करना), 419(प्रतिरूपण द्वारा छल के लिए दण्ड), 420(धोखाधड़ी), 467( मूल्यवान प्रतिभूति, वसीयत, इत्यादि की कूटरचना), 468(छल के प्रयोजन से कूटरचना),471(कूटरचित दस्तावेज या इलैक्ट्रानिक अभिलेख का असली के रूप में उपयोग में लाना) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?