लाइव न्यूज़ :

गैस टैंकर के पलट जाने से तीन लोग जिंदा जले, एक गंभीर रूप से जख्मी, टैंकर समेत 4 गाड़ियां जलकर राख

By एस पी सिन्हा | Updated: December 26, 2021 15:06 IST

झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी का मामला है. आग की लपटें जीटी रोड से जंगलों तक पहुंच गई.

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट की तेज और लगातार आवाज से लोग दहल उठे.आग लगने के बाद जीटी रोड में अफरा-तफरी मच गई.शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है.

रांचीः झारखंड में हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र की दनुआ घाटी में शनिवार देर रात एक गैस टैंकर के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे के बाद टैंकर में आग गई जो, जो देखते ही देखते भीषण हो गई. इससे टैंकर समेत 4 गाड़ियां जलकर राख हो गईं.

जबकि इस हादसे में 3 लोगों के जिंदा जल जाने से मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस जाने से घायल है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल हो जाने की वजह से गैस टैंकर हथिया बाबा घाटी के ढलान में अनियंत्रित हो गया, जिसके बाद टैंकर पूरी तरह पलट गया.

टैंकर में आग लगने के बाद विस्फोट होने लगा और आग की लपटें जीटी रोड से जंगलों तक पहुंच गई. इस दुर्घटना में आग ने अपनी चपेट आधा दर्जन से अधिक ट्रकों को भी ले लिया. टैंकर पर लगी आग की चपेट में आकर वे सब भी जलने लगे. वहीं, आग लगने के बाद जीटी रोड में अफरा-तफरी मच गई. अचानक विस्फोट की तेज और लगातार आवाज से लोग दहल उठे.

ऐसा लगा मानों ताबड़तोड़ बडे़-बडे़ बम धमाके हो रहे हो. ठंड के कारण घर मे रहे लोगों के जेहन में वही पुराने दिन याद आ गए जब प्रतिबंधित नक्सली संगठन जीटी रोड पर धमाके करते थे. लेकिन थोड़ी देर में ही लोगों को जानकारी हुई कि सड़क दुर्घटना हुई है. गैस लदा टैंकर हथिया बाबा घाटी के ढलान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस घटना में भीषण आग लगी और चालक और खलासी की मौत झुलस कर हो गई.

दोनों का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है. लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है. मौके पर आसपास गांव के लोग पहुंच गए. गैस लीक होने के बाद से लगी आग की चपेट में ट्रक पर सवार जख्मी नाशो यादव को एंबुलेंस से बेहतर इलाज के लिए सुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाराचट्टी लाया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सबबीबुल हक ने बताया कि नाशो यादव गंभीर रूप जल गए हैं. स्वास्थ्य उपचार कर गया मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल रेफर किया गया है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना