लाइव न्यूज़ :

हजारीबागः छह वर्षीय भाई को गहरे पानी में डूबता देखकर 12 वर्षीय बहन बचाने के लिए पानी में छलांग लगाई, लेकिन...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2023 15:38 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मगनपुर में छह वर्षीय सौरव कुमार जैसे ही नहाने के लिए तालाब में उतरा, वह गहरे पानी में फिसल जाने से डूबने लगा और यह देखते ही उसकी बड़ी बहन सुमन कुमारी उसे बचाने के लिए बिना कुछ सोचे समझे तालाब में कूद गई।

Open in App
ठळक मुद्देतैरना न जानने के कारण अपने भाई के साथ गहरे पानी में डूब गई।चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग जिले में इचाक पुलिस थाना क्षेत्र के मगनपुर में सोमवार को एक तालाब में स्नान करने उतरे अपने छह वर्षीय भाई को गहरे पानी में डूबता देखकर उसकी 12 वर्षीय बहन ने उसे बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मगनपुर में छह वर्षीय सौरव कुमार जैसे ही नहाने के लिए तालाब में उतरा, वह गहरे पानी में फिसल जाने से डूबने लगा और यह देखते ही उसकी बड़ी बहन सुमन कुमारी उसे बचाने के लिए बिना कुछ सोचे समझे तालाब में कूद गई।

सूत्रों ने बताया कि तैरना न जानने के कारण वह भी अपने भाई के साथ गहरे पानी में डूब गई। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई-बहन को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

मप्र : जबलपुर और मुरैना में हुए दो हादसों में पांच लोगों की मौत

मध्य प्रदेश के जबलपुर और मुरैना जिले में सोमवार को दो हादसों में पांच लोगों की मौत हो गयी। कुंडम थाना प्रभारी प्रताप मरकाम ने कहा कि जबलपुर में तिलसानी के पास मोटरसाइकिल से जा रहे कृष्णा ठाकुर (18), दीपांशु (18) और सुमित मरावी (18) की मौत एक चौपहिया वाहन की चपेट में आने से हो गयी।

उन्होंने कहा कि वे पड़ोसी मंडला जिले के नारायणगंज से जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंबाह थाना प्रभारी विनय यादव ने कहा कि मुरैना जिले के जटवारपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली की मोटरसाइकिल से टक्कर में 49 वर्षीय व्यक्ति और उसके 21 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर का चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट