ननद की शादी और सोने का हार, चूड़ियां और अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात?, भाभी के मन में खोट और चोरी कर मायके भेजा, जानें राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2025 09:52 IST2025-11-04T09:51:13+5:302025-11-04T09:52:07+5:30

Hathras: पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी अकरम उर्फ कलुआ की बहन की शादी 11 नवंबर को होनी है।

Hathras nanad wedding jewellery worth around Rs 50 lakh gold necklace, bangles ring bhabhi bad idea stole sent her parents house learn secret | ननद की शादी और सोने का हार, चूड़ियां और अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात?, भाभी के मन में खोट और चोरी कर मायके भेजा, जानें राज

सांकेतिक फोटो

Highlights23 एवं 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अकरम के घर से गायब हो गए। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ननद की शादी में ये गहने दिए जाएं।

Hathras: हाथरस जिले के हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपनी ननद से मनमुटाव के कारण, उसकी शादी के लिए रखे गए करीब 50 लाख रुपए के गहने चोरी करके अपने मायके भेज दिये। पुलिस ने जेवर बरामद कर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र निवासी अकरम उर्फ कलुआ की बहन की शादी 11 नवंबर को होनी है।

उसने बताया कि शादी में बहन को देने के लिए सोने का हार, चूड़ियां और अंगूठी समेत करीब 50 लाख रुपए मूल्य के जेवरात घर में रखे थे लेकिन वे 23 एवं 24 अक्टूबर की मध्यरात्रि को अकरम के घर से गायब हो गए। पुलिस के मुताबिक, अकरम ने 24 अक्टूबर को कोतवाली में इस सिलसिले में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस घटना की जांच के आदेश दिये थे। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान यह पता लगा कि अकरम की पत्नी का अपनी ननद से मनमुटाव था जिसकी वजह से वह नहीं चाहती थी कि उसकी ननद की शादी में ये गहने दिए जाएं।

इसी वजह से उसने गहने चोरी करके अपने मायके में रखवा दिए थे। उसने बताया कि अकरम ने शक होने पर अपनी पत्नी से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कुबूल कर ली जिसके बाद पुलिस ने जेवर बरामद कर लिये। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में थाना हाथरस गेट पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Web Title: Hathras nanad wedding jewellery worth around Rs 50 lakh gold necklace, bangles ring bhabhi bad idea stole sent her parents house learn secret

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे