लाइव न्यूज़ :

हरियाणा: महिला IAS ने सीनियर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, फेसबुक पर लिखी आपबीती

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 10, 2018 20:45 IST

जिस अफसर पर महिला अफसर ने आरोप लगाया है उसने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि महिला अफसरो को सलाह दी गयी थी कि जिन फाइलों को दूसरे अफसर जरूरी अनुमति दे चुके हैं उनमें वो कमियाँ न निकालें।

Open in App

हरियाणा कैडर की एक महिला आईएएस ने रविवार (10 जून) को अपने वरिष्ठ अफसरों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला आईएएस ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि उसके एक वरिष्ठ अधिकारी ने "आधिकारिक फाइल पर प्रतिकूल आधिकारिक टिप्पणी" करने की वजह से उसका उत्पीड़न किया। 28 वर्षीय महिला अफसर ने घटना का ब्योरा देते हुए लिखा है कि वरिष्ठ आईएएस ने 22 मई को उसे "धमकी" दी।  

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार जिस अफसर पर महिला आईएएस ने आरोप लगाया है उसने सभी आरोपों को गलत बताया है। महिला अफसर ने लिखा है कि उसके सीनियर ने उससे पूछा कि "उसने आधिकारिक फाइल पर विभाग की कमियों के बारे में क्यों लिखा।"  महिला अफसर ने आरोप लगाया है कि "वरिष्ठ अधिकारी ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने आधिकारिक फाइलों पर प्रतिकूल टिप्पणी करना बंद नहीं किया तो वो उसका एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (एडीआर) खराब कर देंगे।"

जिस अफसर पर महिला अफसर ने आरोप लगाया है उसने इंडियन एक्सप्रेस से कहा है कि महिला अफसरो को सलाह दी गयी थी कि जिन फाइलों को दूसरे अफसर जरूरी अनुमति दे चुके हैं उनमें वो कमियाँ न निकालें।

महिला अफसर ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि "उसके वरिष्ठ अधिकारी ने 31 मई को उसे अपने दफ्तर में बुलाया और दूसरे कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वो अंदर न आए।" महिला अफसर ने आरोप लगाया है कि उसके वरिष्ठ अधिकारी ने उससे कहा कि "नई दुल्हन की तरह उन्हें उसे सबकुछ समझाना पड़ रहा है और वो मुझे उसी तरह समझा रहे हैं। उनका बरताव मुझे अनैतिक लगा।"

महिला आईएएस ने आरोप लगाया है कि उसके वरिष्ठ अधिकारी ने छह जून को उसका उत्पीड़न किया। महिला का आरोप है कि उसे शाम पांच बजे बुलाकर 7.39 बजे रोका गया। महिला ने लिखा है कि उसके अधिकारी ने उसे अपने सामने की कुर्सी पर बैठाया और कम्प्यूटर ऑपरेट करने के बहाने उसके करीब आने की कोशिश की। उसने कागजात खोजने के बहाने भी उसकी कुर्सी के करीब आने की कोशिश और उसे धक्का दिया।

महिला आईएएस ने दावा किया है कि उसके कुछ अन्य सहकर्मी अफसरों ने भी उसे धमकी दी। महिला आईएएस का आरोप है कि एक अन्य महिला अफसर ने भी उसे लिखित शिकायत न करने की हिदायत दी थी।

महिला आईएएस ने दावा किया है कि उसने पूरे मामले के बारे में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को ईमेल लिखा है। जिन अफसरों पर महिला आईएएस ने आरोप लगाया है उन सबने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। वहीं महिला आईएएस अफसर ने कहा है कि उसने फेसबुक पर जो कुछ लिखा है वो सब सच है और विभाग के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से इसकी पुष्टि की जा सकती है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :यौन उत्पीड़नहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास