लाइव न्यूज़ :

पड़ोसियों ने बंधक बना किया था गैंगरेप, पीड़िता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 28, 2018 10:11 IST

पिछले दिनों यूपी के बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र में भी कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

Open in App

चंडीगढ़, 28 अगस्त:  हरियाणा के भिवानी के गांव कितलाना में रेप पीड़िता से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 17 अगस्त को तीन बदमाश लड़की को जबरदस्ती उठाकर ले गए थे और गैंगरेप किया था। मृतका की उम्र 17 साल बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि वह शिकायत करने थाने गए थे लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। पुलिस ने जब कोई एक्शन नहीं लिया तो पीड़िता ने दुखी होकर आत्यहत्या कर ली। 

पुलिस के मुताबिक, मामला सदर थाना के तहत आता है। जहां 17 अगस्त को युवती को उसके पड़ोस के ही तीन शख्स अपहरण कर ले गए और गांव से बाहर ले जाकर उसके साथ रेप किया। युवती ने इन तीन आरोपियों में से एक की पहचान कर ली थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसका मेडिकल करवाया और एक नामजद सहित तीन युवकों के खिलाफ जांच शुरु की। 

जांच के दौरान ही और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सोमवार 27 अगस्त को पीड़िता ने आत्यहत्या कर ली। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें लिखा है- उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म और आरोपियों की गिरफ्तारी से आहत होकर आत्महत्या की है। 

बता दें कि 22 अगस्त को यूपी के बदायूं के मूसाझाग क्षेत्र में पिछले दिनों कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी करने वाली लड़की की माँ ने बलात्कार के आरोपियों पर धमकाने और समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी इस मामले को ऑनर किलिंग से भी जोड़कर जांच में जुट हुए हैं।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया था कि गत 20 अगस्त को तीन युवकों द्वारा कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई एक लड़की ने 22 अगस्त सुबह करीब पांच बजे अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की माँ और भाई ने आरोपी पक्ष पर धमकाने और फैसला करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया और उन्हें आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

टॅग्स :हरियाणागैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो