लाइव न्यूज़ :

2018 में पहली गर्भवती पत्नी शीलू को छोड़कर लुधियाना गया और की दूसरी शादी, रील बनाने के चक्कर में फंसा ‘लापता’ पति जितेंद्र, दूसरी बीवी के साथ कर रहा था इंजॉय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2025 18:27 IST

पुलिस ने उसे अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।इंस्टाग्राम पर वीडियो में पति को किसी महिला के साथ देखा।पहचान और स्थान की पुष्टि करते हुए जांच शुरू की।

हरदोईः हरदोई जिले में सामने आए एक मामले में आठ साल पहले लापता हुआ एक व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ एक रील में नजर आया जिसके बाद पुलिस ने उसे अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जितेंद्र उर्फ बबलू 2018 में अपनी गर्भवती पत्नी शीलू को छोड़कर पंजाब के लुधियाना में रह रहा था, जहां उसने कथित तौर पर दूसरी शादी कर ली थी। यह अनोखा मामला तब प्रकाश में आया जब संडीला क्षेत्र के मुरारनगर निवासी शीलू ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में अपने पति को किसी महिला के साथ देखा।

शीलू ने पुलिस से संपर्क किया, जिसने उसकी पहचान और स्थान की पुष्टि करते हुए जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आटामऊ गांव के मूल निवासी जितेंद्र के पिता ने साल 2018 में उसके लापता होने की सूचना दी थी। उस समय परिवार ने शीलू के रिश्तेदारों पर आरोप भी लगाए थे।

उन्होंने बताया कि शीलू की शिकायत पर जितेंद्र के खिलाफ पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला से शादी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस की एक टीम को लुधियाना भेजा गया, जिसने जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘‘आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपंजाबउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

क्राइम अलर्टचाचा ने किया रेप, 16 वर्षीय भतीजी ने खाया जहर, सरकारी अस्पताल में मौत

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज