लाइव न्यूज़ :

Hapur: कतिरा जाफराबाद गांव के 19 साल के दीपांशु और 17 वर्षीय अंजलि का शव रेल की पटरी पर मिले?, प्रेम प्रसंग का मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2025 11:19 IST

Hapur, UP: मृतक युवक की पहचान बहादुरगढ थाना क्षेत्र के कतिरा जाफराबाद गांव के दीपांशु (19) और लड़की की शिनाख्त अंजलि (17) के रूप में हुई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और आत्महत्या का है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्याना रोड रेलवे फाटक के पास हुई।

Hapur, UP:उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक युवक और एक नाबालिग लड़की के शव रेल की पटरी पर मिले हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्याना रोड रेलवे फाटक के पास हुई। स्थानीय लोगों ने रेल की पटरी पर एक लड़की और युवक के शव पाए जाने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की पहचान बहादुरगढ थाना क्षेत्र के कतिरा जाफराबाद गांव के दीपांशु (19) और लड़की की शिनाख्त अंजलि (17) के रूप में हुई हैं।

दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग और आत्महत्या का है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उप्र : अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रोरावर क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना पुराने शहर में शाह जमाल के पास तेलीपाड़ा इलाके में उस समय हुई जब हारिस (20) नामक युवक अपने घर लौट रहा था।

तभी मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे उसकी मौत हो गई। राहगीरों ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश की तो वे उनकी ओर भी गोलियां चलते हुए भाग निकले। हारिस के चाचा मोहम्मद खालिद ने संवाददाताओं को बताया कि उनका भतीजा रमजान की 'सहरी' (सुबह का खाना) के लिए घर लौट रहा था।

तभी उस पर हमला किया गया। हालांकि, हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं है, लेकिन परिवार के सदस्यों को संदेह है कि यह वारदात पुरानी दुश्मनी के कारण हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक मयंक पाठक ने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?