कई राउंड गोलियां, घर में घुसे 12-15 हथियार से लैस लोग, माता-पिता और चाचा पर लाठियों से हमला, 9 माह की गर्भवती का अपहरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 9, 2025 19:23 IST2025-10-09T19:22:10+5:302025-10-09T19:23:12+5:30

Gwalior: तिघरा पुलिस थाने के प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया कि हथियारबंद लोगों के समूह ने घर में घुसकर गोलीबारी की और वहां रहने वाले एक परिवार के सदस्यों से मारपीट की।

Gwalior Several rounds bullets fired 12-15 armed men entered house beat up family and kidnapped a 9-month pregnant woman | कई राउंड गोलियां, घर में घुसे 12-15 हथियार से लैस लोग, माता-पिता और चाचा पर लाठियों से हमला, 9 माह की गर्भवती का अपहरण

सांकेतिक फोटो

Highlightsतीन लोग घायल हो गए, लेकिन किसी को गोली नहीं लगी।हमलावर एक महिला को उठा ले गए।अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में हथियारबंद लोगों के एक समूह ने एक घर में घुसकर गोलीबारी की, परिवार के सदस्यों से मारपीट की और फिर एक गर्भवती महिला का अपहरण कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार देर रात ग्वालियर से करीब 20 किलोमीटर दूर गुरजा गांव में हुई। तिघरा पुलिस थाने के प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हथियारबंद लोगों के समूह ने घर में घुसकर गोलीबारी की और वहां रहने वाले एक परिवार के सदस्यों से मारपीट की। तीन लोग घायल हो गए, लेकिन किसी को भी गोली नहीं लगी।

इसके बाद हमलावर एक महिला को उठा ले गए।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शर्मा ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और महिला का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अब तक की गई जांच के अनुसार, यह हमला शादी से संबंधित एक पुराने विवाद का नतीजा है।’’

अपहृत महिला के पति गिर्राज गुर्जर ने कहा कि बंदूक और अन्य हथियारों से लैस लगभग दो दर्जन लोग उसके घर में घुस गए, कई राउंड गोलियां चलाईं और उसके माता-पिता व चाचा पर लाठियों से हमला किया। गुर्जर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बाद में वे मेरी पत्नी अंजू को ले गए। वह नौ महीने की गर्भवती है और किसी भी समय उसका प्रसव हो सकता है।’’

उसने आरोप लगाया कि मुरैना जिले के सेसाई पुरा गांव का योगेंद्र इस मामले में मुख्य आरोपी है। गुर्जर ने दावा किया कि योगेंद्र ने पहले भी अंजू से जबरन शादी करने की कोशिश की थी। उसने कहा कि पिछले साल उसकी और अंजू की सगाई तथा शादी के दौरान योगेंद्र ने गोली भी चलाई थी।

Web Title: Gwalior Several rounds bullets fired 12-15 armed men entered house beat up family and kidnapped a 9-month pregnant woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे