लाइव न्यूज़ :

मुर्गा और मछली को लेकर झगड़ा, वकील की थाने में कुटाई, थाना प्रभारी और 5 सिपाही लाइन हाजिर,  घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 21:36 IST

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रविवार रात गोला का मंदिर इलाके में एक दुकान पर दो ग्राहकों के बीच मुर्गा और मछली खरीदने को लेकर विवाद हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमारपीट हुई और दोनों ही लोग गोला का मंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे।सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है और उसे भी जांच में शामिल किया गया है।

ग्वालियरः मध्य प्रदेश के ग्वालियर के एक थाने में एक वकील से मारपीट करने के आरोप में थाना प्रभारी सहित पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात गोला का मंदिर थाने में हुई और थाने के सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना दर्ज हो गई, जिसे जांच का हिस्सा बनाया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि रविवार रात गोला का मंदिर इलाके में एक दुकान पर दो ग्राहकों के बीच मुर्गा और मछली खरीदने को लेकर विवाद हो गया था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई और दोनों ही लोग गोला का मंदिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। कुबेर ने बताया कि प्रभात हिनारिया नाम के एक वकील अपने पक्षकार सत्यम सिंह के समर्थन में थाने पहुंच गए और वहां भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि वकील हिनारिया के साथ मारपीट के बाद थाने में उनके समर्थन में और वकील पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, "थाना प्रभारी और पांच सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है। यह घटना थाने के सीसीटीवी कैमरे में दर्ज है और उसे भी जांच में शामिल किया गया है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीग्वालियरPoliceमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम