लाइव न्यूज़ :

गुरुग्रामः शारीरिक संबंध बनाने करने पर प्रेमी ने साथ रह रही प्रेमिका पर पेचकस से गर्दन पर वार, पीड़िता बुरी तरह से घायल, आरोपी ने शादी के बहाने के साथ मेरे साथ सेक्स किया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2023 15:31 IST

आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है, जिसे गुरुग्राम के राजीव चौक से गिरफ्तार किया गया और मामले पर सदर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देशिवम ने बृहस्पतिवार को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पति से अलग होकर गुरुग्राम में एक किराए के कमरे में रहती थी।शिवम ने शादी के बहाने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए।

गुरुग्रामः गुरुग्राम शहर में एक व्यक्ति को उसके साथ रह रही उसकी प्रेमिका पर पेचकस से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मूल निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है, जिसे गुरुग्राम के राजीव चौक से गिरफ्तार किया गया और मामले पर सदर पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी शिकायतकर्ता (28) ने आरोप लगाया कि शिवम ने बृहस्पतिवार को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। शिकायतकर्ता ने कहा कि जब उसने इनकार कर दिया, तो उसने कथित तौर पर पेचकस से उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह अपने पति से अलग होकर गुरुग्राम में एक किराए के कमरे में रहती थी, जहां उसकी मुलाकात उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी शिवम कुमार से हुई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा, “हमारे लिव-इन संबंध शुरू करने के तुरंत बाद, शिवम ने शादी के बहाने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए।

हाल ही में मुझे पता चला कि शिवम शादीशुदा है।” उसने कहा, “बृहस्पतिवार शाम को, वह बाइक पर आया और मुझे फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। जब मैंने इनकार कर दिया, तो वह क्रोधित हो गया और मेरी गर्दन पर पेचकस से वार किया और भाग गया।”

शिकायतकर्ता ने बताया कि पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सहायक पुलिस आयुक्त वरुण दहिया ने कहा, “आरोपी को आज (शुक्रवार) राजीव चौक से गिरफ्तार किया गया और हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसे शहर की अदालत में पेश किया जाएगा।” 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुरुग्रामउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?