गुरुग्राम में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाले 11 साल के नाबालिग पर आरोप 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 31, 2019 10:50 AM2019-08-31T10:50:53+5:302019-08-31T10:50:53+5:30

गुरुग्राम में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म: केस भोंडसी थाना में दर्ज कराया गया है। आरोपी नाबालिग पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। लड़के से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

Gurugram 11 year old minor boy tries to rape 6 year old girl | गुरुग्राम में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पड़ोस में रहने वाले 11 साल के नाबालिग पर आरोप 

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsच्ची के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी बेटी को घर को पर अकेला छोड़कर हर दिन बाहर जाते हैं।आरोप है कि बच्ची को अकेला पाकर ही नाबालिग ने दुष्कर्म किया है।

गुरुग्राम के भोंडसी में एक छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप छठी कक्षा में पढ़ने वाला 11 वर्षीय लड़के पर लगा है। नाबालिग लड़का पीड़ित बच्ची के पड़ोस में ही रहता है। बच्ची को गुरुवार रात सेक्टर-10 में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।  पीड़ित बच्ची के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक बच्ची जब देर रात दर्द से रोने लगी तो उसके माता-पिता परेशान हो गये। पूछे जाने पर बच्ची ने मां को सारी बात बताई। बच्ची के माता-पिता मजदूरी का काम करते हैं। वह अपनी बेटी को घर को पर अकेला छोड़कर हर दिन बाहर जाते हैं। 

लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत की है। बच्ची की मां का आरोप है कि बुधवार शाम को महिला घर से पानी लेने गई थी। इस दौरान छह साल की बेटी घर पर अकेली थी। महिला ने वापस आकर देखा कि बच्ची घर पर रो रही थी। पूछे जाने पर बेटी ने बताया कि पड़ोस का लड़का आया था। 

केस भोंडसी थाना में दर्ज कराया गया है। आरोपी नाबालिग पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। लड़के से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

Web Title: Gurugram 11 year old minor boy tries to rape 6 year old girl

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे