ग्रेटर नोएडा: आवारा कुत्तों को खिलाने के मामले में विवाद के बाद चीनी महिला की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Published: May 30, 2020 02:54 PM2020-05-30T14:54:17+5:302020-05-30T14:54:17+5:30

आरोपी प्रोपर्टी का धंधा करता है जबकि पीड़ित महिला एक कंपनी में काम करती है जिसका मुख्यालय चीन में है।

Greater Noida: Chinese woman beaten up by man from her residential society after dispute over feeding of stray dogs | ग्रेटर नोएडा: आवारा कुत्तों को खिलाने के मामले में विवाद के बाद चीनी महिला की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने इस मामले में जानकारी दी (एएनआई फोटो)

Highlightsपुलिस की मानें तो महिला की शिकायत के आधार बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। आरोपी अमरपाल सिंह को शुक्रवार को एटीएस गोलचक्कर के पास गिरफ्तार किया गया।

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के एक अवासीय सोसायटी में अवारा कुत्तों को एक चीनी महिला द्वारा कुछ खिलाने को लेकर बहस छिड़ जाने के बाद उक्त महिला की एक स्थानीय व्यक्ति ने पिटाई कर दी। इस मामले में मिल रही जानकारी के मुताबिक, उसे डंडे से कथित रूप से पीटने पर शुक्रवार को 60 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने मीडिया को इस बात की जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी और चीनी महिला ग्रेटर नोएडा की एटीएस पाराडिजो सोसायटी में रहते हैं। आरोपी प्रोपर्टी का धंधा करता है जबकि महिला एक कंपनी में काम करती है जिसका मुख्यालय चीन में है।

पुलिस की मानें तो महिला की शिकायत के आधार बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। आरोपी अमरपाल सिंह को शुक्रवार को एटीएस गोलचक्कर के पास गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी के अनुसार भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। चीनी नागरिक ने ट्विटर पर इस घटना का उल्लेख किया था। जिला पुलिस ने उसके ट्वीट पर जवाब दिया और उसे पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Web Title: Greater Noida: Chinese woman beaten up by man from her residential society after dispute over feeding of stray dogs

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे