लाइव न्यूज़ :

पोती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दादी को मारा, मथुरा पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, प्रेम प्रसंग में बन रही थी रोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2022 14:18 IST

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, आठ मार्च को पालीखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हुई थी तथा उस समय घर में मौजूद उसकी पोती ने बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से उसकी दादी की हत्या कर देने की बात कही थी।

Open in App
ठळक मुद्देपोती ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।दादी ने किशोरी को उसे माता-पिता की अनुपस्थिति में पड़ोसी लड़के से कमरे में मिलते हुए देख लिया था।प्रेम प्रसंग पर आपत्ति जताने पर उसने दादी की हत्या कर दी।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा में पांच दिन पहले हुई एक बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने दावा किया कि इस वारदात को उसकी पोती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया।

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, आठ मार्च को पालीखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हुई थी तथा उस समय घर में मौजूद उसकी पोती ने बदमाशों द्वारा लूट के इरादे से उसकी दादी की हत्या कर देने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि पोती ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक किशोर के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि दादी ने किशोरी को उसे माता-पिता की अनुपस्थिति में पड़ोसी लड़के से कमरे में मिलते हुए देख लिया था और प्रेम प्रसंग पर आपत्ति जताने पर उसने दादी की हत्या कर दी। ग्रोवर ने बताया कि दादी को रात में जब किशोरी के कमरे में किसी और के होने का पता चला तो उसने उन दोनों की करतूत उनके माता-पिता के सामने उजागर करने की धमकी दी।

इसके बाद लड़की ने अपने प्रेमी को डंडा दिया और उसने बुजुर्ग के सिर पर एक साथ कई प्रहार किए। उन्होंने बताया कि आरोपी किशोर की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल डंडा और दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

भतीजे ने चाचा की चाकू से हमला कर हत्या की

जयपुर के सुभाष चौक थाना क्षेत्र में रविवार देरशाम को एक व्यक्ति ने अपने चाचा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। थानाधिकारी जयप्रकाश पूनियां ने बताया कि आरोपी मोहम्मद नासीर (45) मृतक कमरूद्दीन (70) का रिश्ते में भतीजा है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच महिला संबंधी मामलें को लेकर आपसी विवाद के चलते आरोपी युवक ने मृतक पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सवाईमान सिंह चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमथुरायूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा