लाइव न्यूज़ :

दलित लड़के और उसके दो दोस्तों की हत्या सवर्ण प्रेमिका के परिवार ने किया, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: May 26, 2020 17:48 IST

पीड़ित परिवार का कहना है कि दलित जाति से होने की वजह से उनके बेटे की हत्या हुई है। परिवार ने कहा है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वे शव नहीं लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएक युवक की हत्या उच्च जाति से ताल्लुक रखने वाली उसकी प्रेमिका के परिवार ने कथित तौर पर कर दी।युवक के साथ-साथ उसके दो साथियों की भी हत्या हुई है और मामले में पुलिस ने एक वार्ड प्रमुख समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

काठमांडू। पश्चिमी नेपाल में 19 वर्षीय एक युवक की हत्या उच्च जाति से ताल्लुक रखने वाली उसकी प्रेमिका के परिवार ने कथित तौर पर कर दी। युवक के साथ-साथ उसके दो साथियों की भी हत्या हुई है। यह मामला नेपाल की संसद में भी मंगलवार को उठाया गया जिसके बाद सरकार ने इसकी जांच के लिए गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव के नेतृत्व में पांच सदस्यीय जांच समिति बनाई है।

यह हत्या शनिवार रात में उस समय हुई जब जाजरकोट जिले का रहनेवाला नवराज बिका अपने रश्तेदारों और दोस्तों के साथ अपनी 17 वर्षीय प्रेमिका सुषमा मल्ला के घर गया था। लड़की की शादी अगले दिन किसी और व्यक्ति से होनी थी। नवराज दलित परिवार से ताल्लुक रखता है जबकि लड़की क्षत्रिय जाति से आती है। लड़की के माता-पिता नवराज के साथ उसकी शादी का विरोध कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि नवराज जैसे ही लड़की के घर पहुंचा वैसे ही लड़की की मां ने ग्रामीणों और परिचितों को बुला लिया। इन लोगों ने लड़के के समूह पर हथियार और पत्थरों से हमला किया जिसमें नवराज और उसके दो साथी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि पांच अन्य को चोटें आई हैं। जान बचाने के लिए तीन अन्य नदी में कूद गए थे, वे अब भी लापता हैं।

पुलिस ने एक वार्ड प्रमुख समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले को संसद में कई सांसदों ने उठाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित परिवार का कहना है कि दलित जाति से होने की वजह से उनके बेटे की हत्या हुई है। परिवार ने कहा है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वे शव नहीं लेंगे।

टॅग्स :नेपालक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास