लाइव न्यूज़ :

बस से स्कूल, 23 वर्षीय चालक से प्यार करने लगी 11वीं कक्षा की छात्रा, मंदिर में शादी की, डर के मारे दोनों ने खाया खाकर कलाई काटी, वीडियो में कहा-साथ नहीं तो मरने से कोई नहीं रोक सकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2025 21:43 IST

Gorakhpur: अभिषेक ने लड़की के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया और ‘‘उसमें उसने कहा कि वे साथ नहीं रह सकते लेकिन उन्हें साथ मरने से कोई नहीं रोक सकता।’’

Open in App
ठळक मुद्देसूत्रों ने बताया कि दोनों ने अपनी कलाई भी काट ली।गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।वीडियो अभिषेक के रिश्तेदारों को भेजा गया।

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के गुलरिहा क्षेत्र में 11वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपने स्कूल के एक बस चालक से मंदिर में शादी कर ली। पकड़े जाने के डर से दोनों ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि नाबालिग छात्रा ने अपने ही स्कूल के 23 वर्षीय बस चालक अभिषेक शर्मा उर्फ हैप्पी के साथ जाकर एक स्थानीय मंदिर में शादी कर ली और बृहस्पतिवार को पकड़े जाने के डर से दोनों ने कीटनाशक खा लिया। सूत्रों ने बताया कि दोनों ने अपनी कलाई भी काट ली।

उन्होंने बताया कि छात्रा और बस चालक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां अभिषेक की हालत गंभीर बतायी जाती है। वहीं, लड़की की हालत स्थिर है। सूत्रों ने बताया कि जहर खाने से पहले अभिषेक ने लड़की के साथ एक वीडियो रिकॉर्ड किया और ‘‘उसमें उसने कहा कि वे साथ नहीं रह सकते लेकिन उन्हें साथ मरने से कोई नहीं रोक सकता।’’

सूत्रों के मुताबिक, वह वीडियो अभिषेक के रिश्तेदारों को भेजा गया जिन्होंने तुरंत उसके पिता को सूचित किया। वह मौके पर पहुंचे और दोनों को बेहोश पाया। गुलरिहा के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा कि अभी तक दोनों परिवारों ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कोई भी कानूनी कार्रवाई शुरू करने से पहले लड़की की उम्र का सत्यापान किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगोरखपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?