लाइव न्यूज़ :

गोरखपुर: यौन उत्पीड़न की शिकायत करने जा रही किशोरी के कपड़े फाड़कर किया अर्धनग्न, बेरहमी से पीटा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 17, 2019 10:25 IST

जिस लड़की के साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया, कहा जा रहा है कि वह पहले से दरिंदों द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकार है और उनके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देसर्किल अधिकारी रचना मिश्रा ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक किशोरी के कपड़े फाड़कर उसे बेरहमी से पीटा गया। पीड़िता को बचाने उतर उसके पिता और भाभी को भी आरोपियों ने पीटा। 

जिस लड़की के साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया, कहा जा रहा है कि वह पहले से दरिंदों द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकार है और उनके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने जा रही थी।

एचटी की खबर के मुताबिक, सोमवार (16 दिसंबर) को एक 17 वर्षीय किशोरी उसके साथ किए गए यौन उत्पीड़न की शिकायत करने के लिए गोरखपुर के चौरी-चौरा पुलिस थाने जा रही थी तभी रास्ते में आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया और बेरहमी से मारपीट की। 

खबर के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को उसकी दरिंदगी की शिकायत पुलिस में नहीं करने की धमकी दी थी। पीड़िता ने जब धमकी को नहीं माना तो आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने पीड़िता के साथ जा रहे उसके पिता और भाभी को भी बेरहमी से पीटा। 

सर्किल अधिकारी रचना मिश्रा ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि गोरखपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ माना जाता है। सीएम योगी महिलाओं के खिलापफ होने वाले अपराध को लेकर अपना सख्त रुख और इस तरह के दरिंदों को किसी भी कीमत पर न बख्शने का रुख जाहिर कर चुके हैं लेकिन यौन उत्पीड़न के मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है।  

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने