लाइव न्यूज़ :

बिहार: बदमाशों ने की प्रेमी जोड़े की पिटाई, युवती से रेप की कोशिश, वीडियो हुआ वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 27, 2019 04:41 IST

इस वायरल वीडियो में 5-6 की संख्या में युवक एक प्रेमी जोड़े के साथ हैं और पुलिया के पास मारपीट करते हुए दिख रहे है. बदमाश प्रेमी जोड़े को बेरहमी से डंडे से पीटने के अलावा लड़की के साथ गाली गलौज करते हुए, उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास कर रहे हैं.

Open in App

बिहार के बेगूसराय में पांच से छह बदमाशों के द्वारा एक प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. यही नही बदमाशों के द्वारा युवती के साथ बलात्कार किए जाने का भी प्रयास किया गया. इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ बदमाशों ने प्रेमी जोड़े की पिटाई कर रहे हैं. इस दौरान ये बदमाश युवती के साथ भी अभद्रता कर रहे हैं.

इस वायरल वीडियो में 5-6 की संख्या में युवक एक प्रेमी जोड़े के साथ हैं और पुलिया के पास मारपीट करते हुए दिख रहे है. बदमाश प्रेमी जोड़े को बेरहमी से डंडे से पीटने के अलावा लड़की के साथ गाली गलौज करते हुए, उसके साथ दुष्कर्म का भी प्रयास कर रहे हैं. यह मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव का बताया जा रहा है. प्रेमी जोड़े बार-बार बादमाशों से छोड़ देने की विनती कर रहे हैं, लेकिन बादमाशों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है. बदमाश लड़की को बार-बार भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि प्रेमी जोड़े मैदा बभनगामा गांव के बताए जा रहे हैं. बेगूसराय के डीएसपी हेड क्वार्टर कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो वीरपुर थानाध्यक्ष को दिया गया है. इसके आधार पर बादमाशों की पहचान कराने का निर्देश दिया गया है.  

यहां बता दें कि पिछले साल अगस्त में भी बिहार में एक प्रेमी जोड़े के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था. यह वीडियो बिहार के गया जिले का था, जिसमें गांव के लोग प्रेमी जोड़े को गालियां देते हैं और उनसे अपने माता-पिता को बुलाकर लाने को कहते हैं. ग्रामीणों द्वारा की गई बदसलूकी से लड़की काफी डर जाती है. गांव के लोग दोनों पर फब्तियां कसते हैं और शादी कराने की बात करते हैं. ऐसी कई घटनायें अबतक बिहार में आ चुकी हैं.

टॅग्स :बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई