लाइव न्यूज़ :

Gondia Bus Accident: 9 की मौत और 25 घायल, वाहन से आगे निकलने की कोशिश?, बस ‘शिव शाही’ 36 यात्रियों को लेकर भंडारा से गोंदिया जा रही बस पलटी, 10-10 लाख मुआवजे की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2024 18:30 IST

Gondia Bus Accident: अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। सभी घायल यात्रियों को उचित इलाज और चिकित्सीय देखभाल प्रदान की जाए।घायल यात्रियों का इलाज निजी अस्पतालों में किया जाना चाहिए।

Gondia Bus Accident: महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पलट जाने से कम से कम नौ यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जानकारी के हवाले से एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि एमएसआरटीसी बस ‘शिव शाही’ 36 यात्रियों को लेकर भंडारा से गोंदिया जिले की ओर जा रही थी, लेकिन एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में सदाकरजुनी तालुका के दाव्वा गांव में बस पलट गई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुई इस दुर्घटना में नौ यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का दौरा किया।

कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के लिए 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। शिंदे ने गोंदिया के जिलाधिकारी से बात की और निर्देश दिया कि सभी घायल यात्रियों को उचित इलाज और चिकित्सीय देखभाल प्रदान की जाए।

एक बयान में उनके हवाले से कहा गया कि जरूरत पड़ने पर उन्हें विशेष उपचार के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया जाना चाहिए और इसका खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने बस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में फड़नवीस ने कहा कि यदि आवश्यक हो तो घायल यात्रियों का इलाज निजी अस्पतालों में किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने गोंदिया के जिलाधिकारी से भी कहा है कि अगर जरूरत पड़े तो घायलों को इलाज के लिए नागपुर ले जाने की व्यवस्था करें।’’ फड़नवीस ने बताया कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत पहुंचाने के प्रयासों का समन्वय कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, दंपति की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह कार पलटने से एक दंपति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अलवर जिले में हुए इस हादसे में दंपति का दो वर्षीय बेटा तथा चार अन्य रिश्तेदार घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे की चपेट में आए लोग हरियाणा के सोनीपत के निवासी थे और दौसा में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां कमल (29) और उनकी पत्नी अनुष्का (26) को मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे में दंपति का बेटा विभान (2), रिश्तेदार राजकुमार (38), उनकी पत्नी पूजा (32), उनकी बेटी दिव्यांशी (6) और बेटा रुद्राक्ष (3) घायल हो गए। उन्होंने बताया कि कमल निजी कंपनी में काम करते थे और हादसे के समय कार वही चला रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रसड़क दुर्घटनानागपुरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला