लाइव न्यूज़ :

Gonda Illegal Relationship: पत्नी-साढ़ू के बीच अवैध संबंध?, शक में पति ने साढू को ठेके पर ले जाकर शराब पिलाई और चाकू से गला रेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2024 13:27 IST

Gonda Illegal Relationship: बलरामपुर के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ख़गईजोत निवासी कनिया पिछले करीब चार-पांच दिन से गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भवनियापुर खुर्द निवासी साढू लालजी (45) के यहां रह रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे शराब पिलाई और थोड़ी दूर लेजाकर चाकू से उसका गला रेत दिया।शोर शराबा सुनकर उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे।अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Gonda Illegal Relationship:उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी तथा साढ़ू के बीच अवैध संबंध के संदेह में साढ़ू की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सदर) शिल्पा वर्मा ने शनिवार को बताया कि बलरामपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत ख़गईजोत निवासी कनिया पिछले करीब चार-पांच दिन से गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भवनियापुर खुर्द निवासी अपने साढू लालजी (45) के यहां रह रहा था।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने शुक्रवार देर शाम अपने साढू को ठेके पर ले जाकर शराब पिलाई और वहां से थोड़ी दूर लेजाकर चाकू से उसका गला रेत दिया। उन्होंने बताया कि शोर शराबा सुनकर उधर से गुजर रहे लोगों की सूचना पर परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देहात कोतवाली के प्रभावी दुर्गेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक लाल जी के पुत्र अरुण कुमार ने कनिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसे पत्नी और साढू के बीच अवैध संबंध का संदेह था और इसी कारण उसने अपने साढू की हत्या की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला