लाइव न्यूज़ :

इंदौर व पंजाब के संदिग्ध व्यक्तियों के पास से 80 लाख रुपये का सोना चांदी व नकदी जब्त

By भाषा | Updated: August 12, 2020 16:55 IST

पुलिस ने 45.64 लाख रुपये नकदी, 44 किलो चांदी के आभूषण, सिल्लियां व 1.400 किलोग्राम सोना बरामद किया।

Open in App
ठळक मुद्देएएसपी ने बताया कि बड़ी मात्रा में लाए गए सोना चांदी के आभूषण संबंधी दस्तावेज मांगने पर ये लोग कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। खरपुसे ने बताया कि होटल संचालक दीपक सालुके से पूछताछ में लॉकर में एक काले बैग में रखे 540 ग्राम सोने के आभूषण जप्त किए गए हैं।मौके में आभूषण के दस्तावेज उपलब्ध न कराने के कारण सोना चांदी के आभूषण व नकदी जप्त कर ली गई है।

सिवनी: शहर के एक होटल (लॉज) में मध्यप्रदेश के इंदौरपंजाब के तरनतारन जिले से आकर रुके संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस ने 80 लाख रुपये कीमत के सोना-चांदी के आभूषण व 45.64 लाख रुपये नगद जप्त किये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कमलेश खरपुसे ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से कोतवाली थाना क्षेत्र के वीनस होटल में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के आकर रुके होने की जानकारी मिली थी।

इस पर कोतवाली थाना प्रभारी एम डी नागोतिया के नेतृत्व में एक टीम बना कर होटल में छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि होटल में रुके नमित कश्यप (27), मनोज गुर्जर, ललित सोलंकी तीनों निवासी इंदौर, अवतार सिंह (54), मनप्रीत सिंह दोनों निवासी जिला तरनतारन, पंजाब से पूछताछ में संदिग्धों ने सोना चांदी के जेवर व नकदी होने की बात स्वीकार की।

इनके कब्जे से पुलिस ने 45.64 लाख रुपये नकदी, 44 किलो चांदी के आभूषण, सिल्लियां व 1.400 किलोग्राम सोना बरामद किया। एएसपी ने बताया कि बड़ी मात्रा में लाए गए सोना चांदी के आभूषण संबंधी दस्तावेज मांगने पर ये लोग कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके।

मौके में संदिग्ध नमित के कब्जे से 44 किलो चांदी के आभूषण, सिल्ली व 38.89 लाख रुपये नकदी, अवतार सिंह के कब्जे से 935 ग्राम सोने के नये पुराने जेवर व 6.75 लाख रुपये नकदी जप्त की गई है। खरपुसे ने बताया कि होटल संचालक दीपक सालुके से पूछताछ में लॉकर में एक काले बैग में रखे 540 ग्राम सोने के आभूषण जप्त किए गए हैं।

यह आभूषण पंजाब अमृतसर के व्यापारी राजेल सरदार के होने बताए गए हैं। मौके में आभूषण के दस्तावेज उपलब्ध न कराने के कारण सोना चांदी के आभूषण व नकदी जप्त कर ली गई है। इस मामले में कोतवाली पुलिस सम्बद्ध धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करके मामले जांच कर रही है। जप्त सोने व चांदी के आभूषणों की कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। एएसपी ने बताया कि इस मामले में पुलिस आयकर विभाग को आगे जांच के लिये प्रतिवेदन भेज रही है। 

टॅग्स :इंदौरपंजाबकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई