लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका के सात महीने के भाई को मार डाला, मां प्रेमी के साथ नहीं थी शादी के लिए तैयार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 28, 2022 16:13 IST

मुंबई पुलिस ने बताया कि गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी में एक मजदूर के रूप में काम करने वाला आरोपी कानन मुत्तुस्वामी अपनी प्रेमिका की मां से बदला लेना चाहता था, इसलिए उसने प्रेमिका के सात महीने के भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी

Open in App
ठळक मुद्देक्वनराई पुलिस ने सात महीने के मासूम की हत्या के आरोप में कानन मुत्तुस्वामी को गिरफ्तार किया हैआरोपी कानन प्रेमिका की मां से बदला लेना चाहता था, क्योंकि उसे यह रिश्ता मंजूर नहीं थाकनन ने प्रेमिका के सात महिने के भाई का अपहरण किया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी

मुंबई: एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के 7 महीने के भाई को महज इसलिए हत्या कर दी क्योंकि प्रेमिका की मां उसके साथ अपने बेटी की शादी करने से इनकार कर दिया था।

इस वारदात के बारे में जानकारी देते हुए क्वनराई पुलिस ने बताया कि सात महीने के मासूम को मारने के आरोप में रविवार को कानन मुत्तुस्वामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानन पर हत्या के साथ-साथ अपहरण का केस भी दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि गोरेगांव पूर्व स्थित फिल्म सिटी में एक मजदूर के रूप में काम करने वाला आरोपी कानन मुत्तुस्वामी अपनी प्रेमिका की मां से बदला लेना चाहता था, क्योंकि उसने इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया था और अपने बेटी की सगाई किसी और के साथ तय कर दी थी। इस बात को लेकर आरोपी कनन और प्रेमिका के मां के बीच झगड़ा और विवाद भी हुआ था।

पुलिस ने बताया कि झगड़े के बाद कनन ने 26 मार्च को गोरेगांव पूर्व में बॉम्बे पशु चिकित्सा अस्पताल के पास मृणाल गोर फ्लाईओवर पुल के नीचे वाले फुटपाथ से साल महीने के उस बच्चे का अपहरण कर लिया, जो उसकी प्रेमिका का भाई था।

बच्चे को उठाने के बाद कनन उसे सुनसान जगह पर ले गया और बड़ी निर्दयता से उस मासूम की गला घोंटकर हत्या कर दी। जुर्म को अंजाम देने के बाद कनन ने उस सात महीने के बच्चे के शव को पानी की टंकी में फेंक दिया।

घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराने वाले प्रेमिका की मां ने पुलिस को बताया कि वो अपने चार बच्चों जिनमें 22 और 20 साल की दो बेटियां और नौ और सात महीने के दो बेटे के साथ गोरेगांव पूर्व के मृणाल गोर फ्लाईओवर ब्रिज के के नीचे फुटपाथ पर रहती थी।

पुलिस अधिकारी ने पीड़िता की शिकायती पत्र के हवाले से बताया, “26 मार्च को घटना वाले दिन उसकी दो बेटियां अपने दामाद के साथ एक रिश्तेदार से मिलने गई थीं। जबकि वह अपने दो बेटों के साथ फुटपाथ वाले झुग्गी में अकेली सो रही थी। जब वह तड़के करीब साढ़े तीन बजे बाथरूम जाने के लिए उठी तो देखा कि उसका सात महीने बच्चा गायब है।'

पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने फौरन लड़के की तलाश की लेकिन उसे वो कहीं नहीं मिला तब उसने पुलिस थाने में आकर मामला दर्ज कराया। मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा, "40 साल की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।"

पुलिस ने शिकायतकर्ता के परिवार के सदस्यों के कॉल डेटा रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि मुत्तुस्वामी का नंबर कई बार दिखाई दे रहा है। वनराई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा, "हमने उसे हिरासत में लिया और कल रात पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।"

पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने हत्या के आरोप में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश किया गया है। उसे 30 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। सात महीने के बच्चे के शव को पानी की टंकी से बरामद कर लिया गया है और पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।'

टॅग्स :मुंबईक्राइममुंबई पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए