11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने कॉलेज के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया, मामले की जांच में जुटी पुलिस, पॉक्सो के तहत केस दर्ज
By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 3, 2024 13:31 IST2024-07-03T13:29:48+5:302024-07-03T13:31:03+5:30
लड़की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में लड़की के माता-पिता कोलार महिला पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
बेंललुरू: कर्नाटक के कोलार जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में पढ़ने वाली 17 वर्षीय लड़की ने सोमवार, 1 जुलाई को परिसर में एक बच्चे को जन्म दिया। पुलिस के अनुसार 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़की ने महिला शौचालय में अपने बच्चे को जन्म दिया।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार लड़की और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में लड़की के माता-पिता कोलार महिला पुलिस स्टेशन पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस ने मामला अपने हाथ में ले लिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक लड़की एक लड़के के साथ पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थी। लड़की गर्भवती थी लेकिन यह अभी भी एक रहस्य है कि परिवार को गर्भावस्था का पता कैसे नहीं चला और उसने जानकारी क्यों छिपाई। चूंकि लड़की बच्चे को जन्म देने के बाद महिला परामर्शदाता के संपर्क में है इसलिए पुलिस उससे बाद में बात करेगी।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने दंड संहिता (आईपीसी) यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6 (गंभीर प्रवेशन यौन हमला) और धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला से बार-बार बलात्कार करना) के तहत मामला दर्ज किया है।
हालांकि मामला नए आपराधिक कानून लागू होने के बाद दर्ज किया गया था लेकिन अपराध नौ महीने पहले हुआ था और नए कानून इस मामले में लागू नहीं होंगे। लड़की के पूरी तरह ठीक होने के बाद पुलिस बातचीत कगेगी और इस मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाएगी।