लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में लड़की ने किया नाबालिग लड़के का रेप!, झूठा केस दर्ज कराने पर सामने आया मामला, युवती गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: March 19, 2021 12:09 IST

रेप के एक शिकायत में जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लड़की ने नाबालिग लड़के पर यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस का कहना है कि युवती ने झूठे आरोप लगाकर लड़के का यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस का दावा है कि यह पहला मामला है जब पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में ही युवती को गिरफ्तार किया है।

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक लड़की ने नाबालिग लड़के पर रेप का एक झूठा केस दर्ज कराया। इसके बाद जांच में पुलिस के सामने हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

दरअसल, रेप का यह मामला पूरी तरह से पलट गया और पता चला कि रेप नाबालिग लड़के ने नहीं बल्कि उसके साथ लड़की ने किया था। 

हिन्दुस्तान रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में लड़की द्वारा लगाए गए आरोप सही साबित नहीं हुए हैं। इसके बाद पूछताछ में पता चला कि लड़की ही नाबालिग लड़के को ब्लैकमेल कर रही थी। बाद में उल्टा लड़का को ही कथित तौर पर फंसाने के लिए उसपर लड़की ने रेप का आरोप लगा दिया।

उत्तरखंड पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है-

जांच के बाद उत्तरखंड पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि युवती ने झूठे आरोप लगाकर लड़के का यौन उत्पीड़न किया है। पुलिस का दावा है कि यह पहला मामला है जब पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम में ही युवती को गिरफ्तार किया है। युवती को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

देहरादून की एसपी सिटी सरिता डोबाल ने इस मामले में ये कहा-

इस मामले में जानकारी देते हुए देहरादून की एसपी सिटी सरिता डोबाल ने कहा कि 29 दिसंबर 20 को शहर कोतवाली में एक युवती ने शिकायती पत्र देकर लड़के पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म होने का आरोप लगाया था। युवती ने खुद को पांच महीने की गर्भवती होने का दावा किया था। 

युवती पर दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज-

पुलिस ने युवती पर दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। शुरुआत में ही पुलिस की जांच में आरोपों में घिरे लड़के की उम्र अट्ठारह साल से कम लग रही थी जबकि युवती ने लड़के की उम्र बाइस साल होने का दावा किया था। जांच में पता चला कि लड़का नाबालिग है और उसकी उम्र 15 साल है।

टॅग्स :रेपउत्तराखण्डपोक्सो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार