लाइव न्यूज़ :

घर पर बुलाकर जबरन मांग में भरा सिंदूर, रेप कर सोशल मीडिया पर वायरल की तस्वीरें   

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2018 08:22 IST

पीड़िता का आरोप है कि वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ती है। आरोपी उसके ननिहाल के घर के बगल का ही है।

Open in App

पटना, 21 अगस्त:बिहार के जहानाबाद जिले के इरकी गांव में एक लड़की से रेप करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना की जांच पुलिस कर रही है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाने में गांव के ही एक युवक वेद प्रकाश उर्फ बहादुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पीड़िता का आरोप है कि वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ती है। आरोपी उसके ननिहाल के घर के बगल का ही है। दो माह पहले उसे बहला फुसला कर वो अपने घर ले गया और जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरकर रेप किया। इस दौरान युवक ने युवती के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें भी बना ली। 

एक दिन पहले आरोपी युवक ने फिर से शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन युवती के इनकार के बाद उसने पहले की खींची गई आपत्तिजनक तस्वीर फेसबुक और वाट्सएप पर वायरल कर दीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को हो गई। 

इस घटना के बाद दोनों परिवारों के बीच तनाव गहरा गया है। किशोरी के परिजनों ने बताया कि वेदप्रकाश का भाई अभिराज अपने फेसबुक और उसका एक दोस्त नीरज कुमार लगातार वाट्सएप पर आपत्तिजनक तस्वीरें डालकर प्रतिष्ठा से खिलवाड़ कर रहा है। शरारती तत्वों की इस करतूत से पूरा परिवार सहमा व डरा हुआ है। 

वहीं, मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। महिला थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

टॅग्स :रेपबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट