लाइव न्यूज़ :

AIIMS में कैंसर के कारण मां की मौत, युवती ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: May 9, 2020 17:20 IST

23 वर्षीय युवती ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान कैंसर से मां की मौत होने के बाद आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देमां की मृत्यु होने के बाद से ही वह लापता थी और उसका शव शनिवार को अस्पताल के नए प्राइवेट वार्ड के पास मिला है।बुधवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गई। उन्होंने बताया कि उक्त परिवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। 

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के दौरान कैंसर से मां की मौत होने के बाद 23 वर्षीय युवती ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बुधवार को उसकी मां की मृत्यु होने के बाद से ही वह लापता थी और उसका शव शनिवार को अस्पताल के नए प्राइवेट वार्ड के पास मिला है। 

उन्होंने बताया कि उसकी मृत्यु इमारत से गिर कर हुई है। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया, ‘‘उसकी मां कैंसर की मरीज थी। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसी दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि युवती के पिता औपचारिकताएं पूरी करने में व्यस्त थे, उसी दौरान वह वहां से चली गई। बुधवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी गई। उन्होंने बताया कि उक्त परिवार उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का रहने वाला है। 

पुलिस ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी ने शव को देखा और पुलिस को उसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि फिलहाल नया प्राइवेट वार्ड अभी बंद है, इसलिए शव पर पहले किसी की नजर नहीं पड़ी। पुलिस ने बताया कि युवती ने अपने दोस्तों को फोन किया था और उनसे आत्महत्या करने की बात भी कही थी। शव बरामद कर लिया गया है, आगे की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

टॅग्स :आत्मघाती हमलाएम्सकैंसर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

क्रिकेटWATCH: रिंकू सिंह के पिता का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया, क्रिकेटर बेटे ने पिता की अर्थी को दिया कंधा

स्वास्थ्यकैंसर जैसी बीमारियों का सस्ता होना ही चाहिए इलाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज