लाइव न्यूज़ :

सूटकेस में लड़की का मिला शवः मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने गुजरात से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, एक हफ्ते बाद मिली कामयाबी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2022 13:20 IST

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में लड़की की हत्या में दो व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आयी।

Open in App
ठळक मुद्देनैगांव में 26 अगस्त को झाड़ियों में एक सूटकेस पाया गया था जिसमें कंबल में लपेटा एक शव मिला था।जांच में पता चला कि उक्त शव मुंबई के अंधेरी की रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की का था

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले के वलिव क्षेत्र में सड़क किनारे एक सूटकेस में एक किशोरी का शव पाए जाने के एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नैगांव में 26 अगस्त को झाड़ियों में एक सूटकेस पाया गया था जिसमें कंबल में लपेटा एक शव मिला था। जांच में पता चला कि उक्त शव मुंबई के अंधेरी की रहने वाली 14 वर्षीय एक लड़की का था जिस पर धारदार हथियार से किये गए हमले के कई निशान थे। लड़की स्कूल से निकलने के बाद 25 अगस्त को लापता हो गई थी जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच में लड़की की हत्या में दो व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आयी। मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने 21 साल के आसपास की आयु वाले दो संदिग्धों की तस्वीर जारी की थी। अधिकारी ने कहा कि दोनों आरोपियों को शुक्रवार रात को गुजरात के पालनपुर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे का उद्देश्य अभी ज्ञात नहीं है और जांच चल रही है।

टॅग्स :गुजरातमुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम