लाइव न्यूज़ :

पहले किया अपहरण, जबरदस्ती पिलाई शराब और फिर बलात्कार किया, इंस्टाग्राम फ्रेंड ने की युवती के साथ दरिंदगी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 24, 2024 15:59 IST

घटना 23 अगस्त की रात को हुई और इसकी सूचना करकला शहर पुलिस स्टेशन को दी गई। करकला की रहने वाली पीड़िता का कथित तौर पर अल्ताफ नाम के एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था। इंस्टाग्राम फ्रेंड अल्ताफ उसे अपनी कार में एक सुदूर स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देहालिया मामला कर्नाटक के उडुपी जिले का हैपहले किया अपहरण, जबरदस्ती पिलाई शराब और फिर बलात्कार कियामहिला और अलताफ पिछले तीन महीने से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में थे

नई दिल्ली:  कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में  प्रशिक्षु डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के मामले के बाद भले ही पूरे देश में गुस्से का माहौल हो और जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हों। लेकिन महिलाओं के खिलाफ अपराध मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे। हालिया मामला कर्नाटक के उडुपी जिले का है। स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, उडुपी जिले के करकला की एक 24 वर्षीय महिला का हाल ही में सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया, उसे नशीला पदार्थ दिया और उसके साथ बलात्कार किया। 

घटना 23 अगस्त की रात को हुई और इसकी सूचना करकला शहर पुलिस स्टेशन को दी गई। करकला की रहने वाली पीड़िता का कथित तौर पर अल्ताफ नाम के एक व्यक्ति ने अपहरण कर लिया था। इंस्टाग्राम फ्रेंड अल्ताफ उसे अपनी कार में एक सुदूर स्थान पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

उडुपी के पुलिस अधीक्षक अरुण के अनुसार महिला और अलताफ पिछले तीन महीने से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में थे। दोनों व्यक्ति करकला शहर के रहने वाले थे। घटना की शाम अल्ताफ कथित तौर पर महिला के कार्यस्थल पर गया, जहां वह उसे जबरन अपनी कार में ले गया।

अपहरण के दौरान एक दूसरे व्यक्ति ने भी अल्ताफ की मदद की जिसकी पहचान रिचर्ड कार्डोज़ा के रूप में हुई। महिला की शिकायत के अनुसार, अल्ताफ ने कार में शराब पी थी और उसे भी शराब पीने के लिए मजबूर किया गया और शराब में नशीला पदार्थ मिला दिया था।  इसके बाद अल्ताफ ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और फिर उसे वापस उसके घर छोड़ दिया।

पुलिस ने अल्ताफ़ और कार्डोज़ा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और अपराध में प्रयुक्त वाहन जब्त कर लिया है। महिला ने अपना बयान दर्ज करा दिया है, जिसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। पीड़िता फिलहाल मणिपाल के कस्तूरबा अस्पताल में इलाज करा रही हैं।

पुलिस अधीक्षक ने मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि हमने अल्ताफ़ और कार्डोज़ा दोनों को हिरासत में ले लिया है और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें अपहरण की धारा 138 और बलात्कार की धारा 64 शामिल है।

टॅग्स :रेपक्राइमकर्नाटकइंस्टाग्रामPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए