गिरिडीहः 26 वर्षीय महिला को प्रेम संबंध के आरोप में पहले पीटा और फिर निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा, पुलिस ने पीड़िता को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 28, 2023 05:00 PM2023-07-28T17:00:05+5:302023-07-28T17:01:19+5:30

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के प्रेमी के अलावा उसके (प्रेमी के) माता-पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया है।

Giridih 26-year-old woman first beaten allegation of love affair and then stripped naked and tied tree police rescued victim and admitted her to the hospital | गिरिडीहः 26 वर्षीय महिला को प्रेम संबंध के आरोप में पहले पीटा और फिर निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधा, पुलिस ने पीड़िता को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया

सांकेतिक फोटो

Highlightsसरिया पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत एक गांव में बु‍धवार रात 11 बजे हुई। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला का एक व्यक्ति के साथ प्रेस संबंध था। व्यक्ति के पिता और पिता की दोनों पत्नियों ने मिलकर पीड़िता को सबक सिखाने के लिए एक साजिश रची।

गिरिडीहःझारखंड के गिरिडीह जिले में 26 वर्षीय महिला को प्रेम संबंध के आरोप में पहले पीटा गया और फिर निर्वस्त्र कर पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने बाद में महिला को बचाया और उसे एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के प्रेमी के अलावा उसके (प्रेमी के) माता-पिता और सौतेली मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना सरिया पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत एक गांव में बु‍धवार रात 11 बजे हुई। बगोदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नौशाद आलम ने बताया, ''शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि महिला का एक व्यक्ति के साथ प्रेस संबंध था।

हालांकि उस व्यक्ति के पिता और पिता की दोनों पत्नियों ने मिलकर पीड़िता को सबक सिखाने के लिए एक साजिश रची।'' अधिकारी के मुताबिक, महिला ने पुलिस को बताया कि उन्होंने (आरोपियों) बुधवार रात को व्यक्ति (प्रेमी) को उसे अपने घर पर बुलाने को कहा। बयान के मुताबिक, जैसे ही वह अपने प्रेमी के घर पहुंची तभी चारों ने उसे पकड़ लिया और उसे पास के एक जंगल में ले गए।

जहां उसे पीटा गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। उसके बाद उसे उसके ही फटे कपड़े की मदद से पेड़ से बांध दिया और यह सोचकर उसे वहां छोड़कर चले गए कि रात भर में वह मर जाएगी। पुलिस के मुताबिक, छुड़ाए जाने के बाद महिला ने पुलिस को अपनी आप बीती सुनाई। उन्होंने बताया कि उसके बयान के आधार पर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

Web Title: Giridih 26-year-old woman first beaten allegation of love affair and then stripped naked and tied tree police rescued victim and admitted her to the hospital

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे