लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: पत्नी और 3 बेटियों की हत्या करने के बाद शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में चौंकाने वाले खुलासे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2019 19:51 IST

गुरुग्राम में भी  30 जून (रविवार) की रात को वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह ने पत्नी सोनू, बेटी अदिति और बेटे आदित्य की हत्याकर खुद भी फांसी लगा ली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को आरोपी प्रदीप के शव के पास से छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लिखा है कि उसने कैसे-कैसे अपनी पत्नी और बेटियों की हत्या की है। 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिलें में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बेटियों की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर ली है। 37 साल के शख्स ने इस घटना को अंजाम शुक्रवार (5 जुलाई) की सुबह में दिया। पुलिस के मुताबिक, 37 साल की आरोपी बेरोजगार था और ड्रग्स लेने का आदि था। आरोपी का नाम प्रदीप है। पत्नी का नाम संगीता (32) है। दो  दिल्ली के एम्स में नर्स थी। मारी गई तीनों बेटियों की उम्र काफी कम बै। एक 8 साल, दूसरी 5 सला और तीसरी 3 साल की है।  30 जून (रविवार) की रात को भी गुरुग्राम में वैज्ञानिक श्रीप्रकाश सिंह ने पत्नी सोनू, बेटी अदिति और बेटे आदित्य की हत्याकर खुद भी फांसी लगा ली थी। 

संगीता अपनी तीनों बेटियों के साथ अपने प्रदीप के पिता के फेरू वाल्मीकि के साथ रहती थी। घर में प्रदीप और उसके परिवार के अलावा पिता फेरू, मां शीला व बहन रीना रहती थी। पुलिस को प्रदीप की बहन रीना ने बताया कि शुक्रवार सुबह हथौड़े के वार से घायल पत्नी के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले जग गये थे। लेकिन कमरा अंदर से बंद था। 

रीना ने बताया कि हमने कमरे का दरवाजा खुलवाने की बहुत कोशिश की थी लेकिन प्रदीप ने खोला नहीं। काफी कोशिश के बाद भी गेट नहीं खुला तो परिजनों ने आसपास के लोगों को बुलाया। जिसके बाद खिड़की से देखा तो अंदर बिस्तर पर तीनों बच्चियां और प्रदीप पड़ा हुआ था। चारों के मुंह पर टेप बंधी थी। जबकि घायल अवस्था में उसकी पत्नी संगीता जमीन पर पड़ी हुई थी। किसी तरह संगीता को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रदीप ने पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किए थे। पुलिस ने पांचों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रदीप के पास से छह पन्नों सुसाइड नोट भी हुआ बरामद 

पुलिस को प्रदीप के शव के पास से छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें प्रदीप ने लिखा था कि उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है और इसी के चलते दोनों में झगड़े होते हैं। इस सुसाइड नोट में पुलिस के मुताबिक उसने कैसे-कैसे अपनी पत्नी और बेटियों की हत्या की है, उसका भी जिक्र किया है। 

सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने पहले अपनी पत्नी के सिर पर कई बार हथौड़े से मारा। उसके बाद उसने पत्नी को जहर दिया और बच्चों के चेहरे के चारों ओर टेप जकड़कर सांस रोककर उन्हें मार दिया।" सुसाइड नोट में लिखा है, बेटी और पत्नी की हत्या के बाद उसने अपने मुंह पर भी टेप बांधकर सांस रोक ली। 

बहन रीना ने पुलिस को यह भी बताया कि शराब को लेकर होने वाले झगड़े के कारण संगीता और तीनों बेटियां अंदर कमरे में सोते थे और प्रदीप कमरे के बाहर रखे सोफे पर सोता था।

टॅग्स :गाज़ियाबादहत्याकांडमर्डर मिस्ट्री
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!