लाइव न्यूज़ :

गाजियाबादः मेडिकल की 24 वर्षीय छात्रा ने अपने प्रेमी से रिश्ता टूटने पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पढ़े सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2023 13:43 IST

उत्तर प्रदेशः मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर अपने दोस्तों के साथ सूर्या एन्क्लेव कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देकन्नौज की रहने वाली एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्य ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।कई बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर ज्योति के मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।तुरंत मकान मालिक मनोज कुमार को इस बारे में बताया।

गाजियाबादः गाजियाबाद जिले के मोदीनगर क्षेत्र में मेडिकल की 24 वर्षीय एक छात्रा ने कथित रूप से अपने प्रेमी से रिश्ता टूटने से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रवि कुमार ने बताया कि मूल रूप से कन्नौज जिले की रहने वाली एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्य ज्योति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि वह मोदीनगर के निवाड़ी रोड पर अपने दोस्तों के साथ सूर्या एन्क्लेव कॉलोनी में किराए के मकान में रह रही थी। उन्होंने बताया, ‘‘आज दोपहर ज्योति के छात्रावास के साथियों ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया, दरवाजा अंदर से बंद था।

कई बार खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने ज्योति के मोबाइल फोन पर कॉल की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।’’ अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने तुरंत मकान मालिक मनोज कुमार को इस बारे में बताया। उसके बाद कमरे का पिछला दरवाजा तोड़कर देखा गया कि ज्योति छत के पंखे से लगे फांसी के फंदे से लटकी हुई थी।’’

कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस को ज्योति के कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने प्रेमी से संबंध टूटने की बात लिखी है। डीसीपी कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिव्यांग नाबालिग लड़की से बलात्कार; आरोपी गिरफ्तार

बुलंदशहर के खुर्जा जिले में पुलिस ने एक दिव्यांग नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक बजरंग बली चौरसिया ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस घटना का पता तब चला जब लड़की की मां हाल ही में उसे अस्पताल ले गई।

अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि लड़की चार माह की गर्भवती है। उन्होंने बताया कि 14 वर्षीय मूक-बधिर लड़की की मां ने उसी गांव के 40 वर्षीय व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?