लाइव न्यूज़ :

शिक्षिका ने किताब डस्टबिन में फेंका, केंद्रीय विद्यालय ने सेवामुक्त किया, प्राथमिकी दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: December 13, 2021 18:48 IST

गया के डेल्हा थाना का आक्रोशित उग्र लोगों ने घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. इस मौके पर लोगों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की. 

Open in App
ठळक मुद्देकई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डेल्हा थाना पहुंचे.छात्र के पिता राहुल सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई. धार्मिक ग्रंथ के अपमान को लेकर स्थानीय लोगों ने भी शिक्षिका की करतूत की कड़ी निंदा की.

पटनाः बिहार के गया जिले में हिन्दू समुदाय के धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता को एक अल्पसंख्यक शिक्षिका के द्वारा डस्टबिन में फेंके जाने का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ने लगा है. हालांकि चार दिनों के बाद केंद्रीय विद्यालय संख्या नंबर-वन से शिक्षिका को सेवामुक्त कर दिया गया है.

 

वहीं, गया के डेल्हा थाना का आक्रोशित उग्र लोगों ने घेराव करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया. इस मौके पर लोगों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की. इस संबंध में शिक्षिका पर धार्मिक पुस्तक को अपमानित करने की प्राथमिकी डेल्हा थाने में दर्ज की गई है. प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर पीड़ित छात्र के पक्ष में कई हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता डेल्हा थाना पहुंचे.

पुलिस ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया. तब हिंदू संगठन से जुडे़ कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर दिया. इसके बाद छात्र के पिता राहुल सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई. दरअसल, में यह मामला तब तूल पकड़ा, जब गया के बैरागी स्थित केंद्रीय विद्यालय में एक अल्पसंख्यक शिक्षिका के द्वारा छात्र के बैग चेकिंग के दौरान श्रीमद्भागवत गीता और तुलसी माला रखा मिला.

इसे देखकर शिक्षिका आग बबूला हो उठी और गुस्से में हिंदुओं के धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता को डस्टबिन में फेंक दिया. धार्मिक ग्रंथ के अपमान को लेकर स्थानीय लोगों ने भी शिक्षिका की करतूत की कड़ी निंदा की. बताया जाता है कि राहुल वर्तमान में रामपुर थाना क्षेत्र के प्रोफसर कॉलोनी में रहते हैं, वे मूल रूप से आरा जिला के बडहरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव के रहने वाले हैं.

पिता-पुत्र यहां इस्कान मंदिर के सेवक हैं. डेल्हा थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के पिता के आवेदन पर केंद्रीय विद्यालय में धार्मिक पुस्तक को अपमानित करने वाली शिक्षिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली