लाइव न्यूज़ :

गयाः प्रेमिका से शादी रचाने के लिए मिस्बाह से प्रिंस कुमार बना प्रेमी, जानें पूरा मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2021 20:48 IST

बिहार में औरंगाबाद जिले के रफीगंज के रहने वाले मो. मिस्बाह को रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक हिंदू लड़की से प्यार हो गया.

Open in App
ठळक मुद्देयुवक पर पास्को के तहत रामपुर थाना में लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया था.लड़की ने 164 के बयान पर खुद से लड़का का बचाव करते हुए अपनी मर्जी से साथ जाने की बात कही थी मो. मिस्बाह से प्रिंस कुमार बनने के लिए मंगलवार को एसडीओ कोर्ट में अर्जी लगाई.

पटनाः बिहार के गया में लगातार धर्मांतरण का मामला सामने आया है. कहा जाता है कि प्यार अंधा होता है, ना तो जाति देखता है और ना धर्म. कुछ इसी तरह वाक्या गया में देखने को मिला. यहां अपना प्यार पाने के लिए इस युवक ने धर्म बदलने का फैसला कर लिया.

 

मो. मिस्बाह नाम का यह युवक अब प्रिंस कुमार बन चुका है. वहीं, धर्म परिवर्तन की बात मिस्बाह के घरवालों और समाज के लोगों को पता चला तो हंगामा खड़ा हो गया. हालांकि मिस्बाह से प्रिंस बने युवक ने एलान कर दिया कि उसे हिंदू धर्म से लगाव है. लिहाजा वह अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर रहा है.

बताया जाता है कि औरंगाबाद जिले के रफीगंज के रहने वाले मो. मिस्बाह को रामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली एक हिंदू लड़की से प्यार हो गया. अपनी प्रेमिका को लेकर मिस्बाह घर से भागा तो उस पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया. बाद में दोनों को पुलिस ने बरामद की थी. युवक पर पास्को के तहत रामपुर थाना में लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया था.

लड़की ने 164 के बयान पर खुद से लड़का का बचाव करते हुए अपनी मर्जी से साथ जाने की बात कही थी. जिससे लड़के को जेल नहीं हुआ क्योंकि उसकी प्रेमिका ने जो बयान दिया, उसमें प्रेमी को दोषी नहीं ठहराया गया. अब मिस्बाह की प्रेमिका बालिग हो चुकी है.

दूसरे धर्म की लड़की से मोहब्बत करने वाले मिस्बाह को जब इस बात का यकीन हो गया कि उन दोनों के बीच सबसे बड़ी दीवार धर्म की है तो मिस्बाह ने प्रिंस बनने का फैसला कर लिया. मो. मिस्बाह से प्रिंस कुमार बनने के लिए मंगलवार को एसडीओ कोर्ट में अर्जी लगाई. जहां सारी कागजी कार्रवाई के बाद अपना धर्म बदल दिया है. हालांकि, इस मामले में वकील भी कुछ भी बोलने से परहेज करते रहे हैं.

धर्मांतरण कर मिस्बाह से प्रिंस कुमार बने युवक ने बताया कि मुझे हिन्दू धर्म से शुरु से ही लगाव रहा था. मैं खुद की अपनी मर्जी से हिन्दू धर्म अपना रहा हूं. मेरे ऊपर किसी का दबाव नहीं है. मैं अपने परिजनों को इस बारे में बता चुका हूं. उन्हें भी कोई दिक्कत नही है. मैं मो. मिस्बाह से प्रिंस कुमार बन चुका हूं. प्यार के लिए अपना धर्म बदलने वाले प्रिंस को उम्मीद है कि लड़की के परिजन दोनों की शादी के लिए मान जाएंगे. प्रिंस गया में एक स्टूडियो चलाता है. अभी दोनों की शादी नहीं हुई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर