लाइव न्यूज़ :

महाबोधि मंदिर परिसर में बम विस्फोट की साजिशः तीन आतंकी को उम्रकैद, पांच को 10-10 साल की सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 17, 2021 20:19 IST

महाबोधि विस्फोट और कालचक्र मैदान के अलावा कई स्थानों पर 19 जनवरी 2018 को आईइडी विस्फोट हुए थे. इस कांड में कुल नौ आरोपी थे, जिसमें से 8 ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देसभी को आतंकी गतिविधियों, देश विरोधी, विस्फोटक अधिनियम समेत और धाराओं में दोषी करार दिया था.अब पैंगबर शेख, नूर आलम मोमिन और अहमद अली आजीवन जेल में रहेंगे. अभियुक्‍त जहीदुल इस्लाम ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया.

पटनाः बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में विस्फोट के मामले में एनआईए कोर्ट ने सजा का एलान किया है. इस मामले में आठ दोषी करार दिए गये थे. जिसमें पांच अभियुक्तों को 10 साल की सजा दी गई है, जबकि बाकी तीन अभियुक्तों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई है.

जिसमें अहमद अली, पैगम्बर शेख, नूर आलम को उम्र कैद की सजा और आरिफ हुसैन, मुस्तकीम, दिलावर हुसैन, अब्दुल करीम, मुस्ताफिज को दस साल सजा मिली है. बता दें कि महाबोधि विस्फोट और कालचक्र मैदान के अलावा कई स्थानों पर 19 जनवरी 2018 को आईइडी विस्फोट हुए थे. इस कांड में कुल नौ आरोपी थे, जिसमें से 8 ने अपना गुनाह कबूल कर लिया था.

इसके बाद पटना की एनआईए कोर्ट ने इसी 10 दिसंबर को इन सभी को आतंकी गतिविधियों, देश विरोधी, विस्फोटक अधिनियम समेत और धाराओं में दोषी करार दिया था. अब पैंगबर शेख, नूर आलम मोमिन और अहमद अली आजीवन जेल में रहेंगे. सभी अभियुक्त बांग्‍लादेश आतंकी संगठन से जुडे़ थे. आरोपियों ने 2018 में बोधगया में बम प्‍लांट किया था. बम उस वक्‍त प्‍लांट किए गए थे, जब बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा समेत अन्‍य गणमान्‍य अतिथि बोधगया में मौजूद थे. इस मामले में एक अभियुक्‍त जहीदुल इस्लाम ने अपना अपराध स्वीकार नहीं किया.

आज सुबह से ही सभी लोगों की निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी थी. उल्लेखनीय है कि 19 जनवरी, 2018 को बोधगया में निगमापूजा का आयोजन किया गया था. इसमें दलाई लामा शामिल के साथ सैंकडों विदेशी पयर्टक समेत राज्‍य के गणमान्‍य अतिथि भी पूजा में शिरकत करने वाले थे.

बांग्‍लादेशी आंतकी संगठन से जुडे़ इन नौ आरोपियों ने कालचक्र मैदान के मुख्‍य द्वार के सामने जेनरेटर के नीचे थैले में बम रख दिया था. इसके अलावा महाबोधि मंदरि के मेन गेट नंबर चार की सीढ़ी के पास विस्‍फोटक रखे गए थे. कुछ विस्‍फोटक सामग्री जहां-तहां छिपाकर रखी गई थी. एक जगह पर हल्‍की आवाज के साथ धुआं निकलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया, आतंकियों की साजिश का पता चला.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीGayaबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली